INDvsWI: उमेश यादव ने रच दिया इतिहास, 19 साल बाद किसी भारतीय ने किया ये कमाल
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारत को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब अपना डेब्यू मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर 10 गेंद फेंककर ही चोटिल हो गए, और तेज गेंदबाज के नाम पर भारत के पास सिर्फ उमेश यादव ही बचे थे। हालांकि ये भी सच है कि जब टीम मुश्किल परिस्थिति में रहती है तभी किसी खिलाड़ी के महान बनने की परीक्षा भी होती है। इस मुकाबले की पहली इनिंग में कुछ ऐसा ही कमाल करके दिखाया है उमेश यादव ने। दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन इस बार ये टीम अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन उमेश की धारदार गेंदबाजी के चलते टीम 311 पर ही ढेर हो गई। ऐसे में उमेश ने 19 साल बाद एक नया कीर्तिमान रचा है।
ये भी पढ़ें- ICC टेस्ट रैंकिंग में विराट हुए और मजबूत, पृथ्वी शॉ की दमदार एंट्री और जडेजा की धमाकेदार वापसी
उमेश यादव ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इस टेस्ट में 88 रन देकर 6 विकेट चटकाए जो टेस्ट क्रिकेट में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन के साथ वो पिछले 5 सालों में भारत में एक पारी में 5 विकेट चटकाने वाले तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। वहीं, उनके अलावा पिछले 5 सालों में ऐसा सिर्फ मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ही कर पाए हैं। इसके साथ ही वो भारत के 14वें तेज़ गेंदबाज़ भी बन गए हैं जिन्होंने एक पारी में छह विकेट चटकाए हैं। लेकिन सबसे अहम बात ये है कि भारत की सरज़मीं पर 1999 के बाद ये पहला मौका है जब किसी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ने एक पारी में छह विकेट चटकाए हैं। इससे पहले जवागल श्रीनाथ ने साल 1999 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक पारी में छह विकेट चटकाए थे। गौरतलब हो कि भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट खोकर 308 रन बना लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
