नई दिल्ली। 30 नवंबर को टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह अपने मंगेतर हैजल कीच के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। शादी के कार्ड छप चुके हैं और दोनों के परिवार वाले शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।
तो वहीं युवराज सिंह के पक्के दोस्त हरभजन सिंह अपने यार की शादी में भांगड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। भज्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए युवी की शादी में अपनी डांस योजना का खुलासा किया है।
उन्होंने लिखा है, 'तैयार हो जाओ ब्रदर युवराज, हम तुम्हारी शादी में कुछ इस तरह से नाचने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
Get ready brother @yuvisofficial we r all set to dance like this on ur wedding😂😝😝😜😜
A video posted by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on