Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर इस खिलाड़ी का नाम देख भड़क गये फैन्स, सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को टीम का ऐलान कर दिया। हालांकि टी20 का ऐलान पहले ही कर दिया गया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोटिल होने के बाद शिखर धवन बाहर हो गये हैं तो उनकी जगह टीम में रिप्लेसमेंट के साथ दोबारा टी20 टीम का ऐलान किया गया। शिखर धवन के बाहर होने के बाद भारतीय टी20 टीम में संजू सैमसन को शामिल किया गया है तो वहीं 9 महीने के बाद शानदार वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ को वनडे टीम में जगह दी गई है।

और पढ़ें: INDvNZ: न्यूजीलैंड में आया ये 1 बदलाव भारत को बना देगा सीरीज का सिकंदर: सचिन तेंदुलकर

हालांकि इस बीच टीम में एक ऐसा चयन भी हुआ है जिसे देखकर भारतीय फैन्स काफी नाराज हुए और सोशल मीडिया पर ही बीसीसीआई की क्लास लगा दी।

और पढ़ें: IND vs NZ: सीरीज से पहले रोस टेलर ने भारतीय टीम को धमकाया, कही यह बड़ी बात

केदार जाधव का नाम देख भड़क उठे फैन्स

केदार जाधव का नाम देख भड़क उठे फैन्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ बीसीसीआई ने मंगलवार शाम को टीम का ऐलान करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया जिसमें हरफनमौला खिलाड़ी केदार जाधव का नाम देखते ही फैन्स ने बीसीसीआई, चयनकर्ताओं और विराट कोहली को जमकर लताड़ लगाई।

BCCI और चयनकर्ताओं को फैन्स ने लताड़ा

BCCI और चयनकर्ताओं को फैन्स ने लताड़ा

सोशल मीडिया पर फैन्स ने बीसीसीआई, विराट कोहली और सिलेक्टर्स को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि आखिर केदार जाधव को भारत की वनडे टीम में क्यों शामिल किया गया है। इतना ही नहीं फैन्स ने चयनकर्ताओं को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को शामिल न करने पर लताड़ा भी है।

फैन्स ने कहा कि केदार जाधव की जगह भारत की वनडे टीम में अब नहीं बन पाती है, न तो वो गेंदबाजी करते हैं और न ही उनकी उनकी बल्लेबाजी में रन बन पाते हैं। उनकी जगह टीम में सूर्यकुमार यादव, विजय शंकर या शुभमन गिल को शामिल करना चाहिये था।

केदार जाधव को क्यों ढो रही है भारतीय टीम

एक फैन ने लिखा- वाहियात, समझ नहीं आता कि टीम में होने के लिये केदार जाधव ने ऐसा क्या है जो उन्हें बार-बार मौके मिल रहे हैं, और सूर्यकुमार को ऐसा क्या करना बाकी है जो उन्हें मौका मिल सके।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसी है भारत की ODI टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसी है भारत की ODI टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ ऐसी है भारत की वनडे टीम:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव।

Story first published: Wednesday, January 22, 2020, 11:50 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+