For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस भारतीय लड़की से हुआ 'सिक्सर किंग' मैक्सवेल को प्यार, KISS करते हुए VIDEO वायरल

नई दिल्ली। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाज हसन अली ने भारतीय मूल की शामिया आरजू के साथ निकाह किया। हरियाणा के नूंह जिले की लाडो शामिया ने 20 अगस्त को दुबई में निकाह कर लिया। अब एक और भारतीय मूल की लड़की विदेशी क्रिकेटर के साथ नजदीकियां बढ़ाती हुई नजर आई हैं। दरअसल, आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी भारतीय लड़की को दिल दे बैठे हैं। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वो उस भारतीय लड़की से किस करते हुए नजर आए।

लंबे समय से हैं रिलेशनशिप में

लंबे समय से हैं रिलेशनशिप में

मैक्‍सवेल भारतीय मूल की विनी रमन पर दिल हार बैठे हैं। यह भी खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें डालते रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैक्सवेल और विनी पिछले कई लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हसन अली और शामिया की शादी के बाद अब इस जोड़ी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि, दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे, इसकी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

गुजरात में बना दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, मैच देखने के लिए बैठ सकते हैं इतने दर्शक

ऐसे हुई थी मुलाकात

विनी रमन पिछले काफी समय से आस्‍ट्रेलिया में ही रहती हैं। बताया जाता है कि विनी और ग्‍लेन मैक्‍सवेल की मुलाकात वहीं पर किसी कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसने बाद में सिलसिले का रूप ले लिया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। खास बात यह भी है कि दोनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं और बिना छिपाए फोटो भी उस पर शेयर कर रहे हैं।

शाॅन टैट भी कर चुके हैं भारतीय लड़की से शादी

शाॅन टैट भी कर चुके हैं भारतीय लड़की से शादी

गौरतलब है कि हसन अली से पहले ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाजी शॉन टैट भारतीय मूल की महिला के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं ग्लैन मैक्सवेल और विनी रमन पर लोगों की निगाहें जमीं हैं कि आखिर कब दोनों एक दूसरे का हमसफर बनने का फैसला करेंगे। अगर मैक्सवेल के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 7 टेस्ट मुकाबलों में अब तक 339रन बनाए हैं, वहीं 110 वनडे मुकाबलों में मैक्सवेल के नाम 2877 रन हैं। इसके अलावा 59टी 20 मुकाबलों में 1514 रन हैं। वहीं मैक्सवेल ने 69 आईपीएल मुकाबले भी अब तक खेले हैं जिसमें उन्होंने 1397 रन बनाए हैं।

Story first published: Wednesday, August 28, 2019, 14:56 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+