बेंगलुरू टेस्ट में अंजिक्य रहाणे को बाहर करने का सवाल नहीं: कुंबले
नई दिल्ली। पहले टेस्ट में बड़े अंतर से हार के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही भारतीय क्रिकेट टीम को कोच अनिल कुंबले ने कहा है कि पहले टेस्ट में कमजोर प्रदर्शन करने वाले अंजिक्य रहाणे दूसरे टेस्ट में अंतिम ग्यारह में बन रहेंगे। कुंबले ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले करुण नायर अगर बेंगलुरू टेस्ट में टीम में अगर जगह बनाएंगे भी तो वह अजिंक्य रहाणे टीम से नहीं निकाले जाएंगे।
पुणे टेस्ट में रहाणे के फ्लॉप रहने पर कहा जा रहा है कि पहले ही टेस्ट में तिहरा शतक जमाने वाले करुण नायर को उनकी जगह टीम में मौका मिल सकता है लेकिन कुंबले ने इससे इंकार किया है। पिछले कुछ समय से रहाणे अपनी फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुणे में हुए पहले टेस्ट में रहाणे 13 और 18 रन ही बना पाए थे। उससे पहले भी उनका बल्ला खामोश ही रहा है। रहाणे ने पिछले पांच मैचों में 204 रन बनाए हैं। हालांकि पुणे टेस्ट में अंजिक्य रहाणे ही नहीं पूरी टीम ने ही खराब प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम एक पारी में 105 तो दूसरी पारी में 107 रन पर आउट हो गई थी।
कुंबले ने शनिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले रहाणे की जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका देने की बात पर कहा कि अंजिक्य को अंतिम ग्यारह से बाहर करने का सवाल नहीं उठता क्योंकि पिछले दो सालों में रहाणे ने कई शानदार पारियां खेली हैं। कुंबले ने नायर को मौका देने के सवाल पर कहा कि करुण तिहरा शतक जड़ने के बाद टेस्ट नहीं खेल पाया, ये थोड़ा निराश करने वाला है लेकिन टीम संयोजन में कई बार ना चाहते हुए भी कुछ खिलाड़ियों को बैंच पर बैठना पड़ता है। कुंबले ने कहा कि हमारे पास टीम में कई विकल्प हैं और मौका मिलने पर सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
पढ़ें- सौरव गांगुली बोले-विराट कोहली के रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर से बेहतर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
