
भारतीय मूल की फार्मासिस्ट विनी रमन के साथ सगाई की है मैक्सवेल ने-
31 वर्षीय मैक्सवेल अब UAE में हैं, और इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया बेस्ड भारतीय फार्मासिस्ट विनी रमन के साथ सगाई की घोषणा की थी जिसने स्वाभाविक रूप से, सोशल मीडिया पर कई रंग-आधारित टिप्पणियों को जन्म दिया।
IPL 2020: कोहली की सलाह ने क्रिकेट के प्रति मेरा नजरिया बदल दिया- संजू सैमसन
मैक्सवैल जहां श्वेत रंग के हैं तो वहीं उनकी मंगेतर अश्वेत रंग में आती है और एक बार फिर से इस जोड़ी के बीच रंग चर्चाओं में है।

मैक्सवेल के बारे में लिखी ट्रोलर ने भद्दी बातें-
दरअसल इंस्टाग्राम पर एक ट्रोल ने विनी रमन को तब गुस्सा दिला गया जब मैक्सवेल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। उस शख्स ने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के बारे में भद्दी बातें लिखीं और रमन ने ठोस प्रतिक्रिया दी।
इस ट्रोलर ने इस दौरान मैक्सवेल की मेंटल हेल्थ के लिए उनका मजाक बनाया और विनी को भारतीय मूल के लड़के साथ रिलेशनशिप करने के लिए सलाह दी। जाहिर है इन सब बातों ने विनी ने प्रेरित किया कि वह सबके सामने इस ट्रोलर को सबक सिखाएं-

विनी रमन के जवाब पर मैक्सवेल ने जताया गर्व-
"वैसे, मैं आम तौर पर इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं देती क्योंकि मुझे पता है कि ट्रोल केवल ध्यान पाने के लिए करते हैं। लेकिन 6 महीने के लॉकडाउन ने कई मूर्खों को शिक्षित करने के लिए मुझे बहुत समय दिया है। किसी अलग त्वचा के रंग से किसी को प्यार करने का मतलब यह नहीं कि आप बिकाऊ हैं। एक श्वेत व्यक्ति को प्यार करने का मतलब यह नहीं है कि मैं एक भारतीय होने के लिए शर्मिंदा हूं। एक श्वेत व्यक्ति से प्यार करना मेरी पसंद है और मुझे इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि दूसरे क्या सोचेंगे। ": विनी रमन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा।
मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों टिप्पणियों का एक स्क्रीनशॉट साझा किया और अपनी भारतीय मंगेतर के लिए अपना गर्व साझा किया।
KXIP का अपना अगला IPL 2020 का खेल 1 अक्टूबर को निर्धारित है, जो अबू धाबी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
