पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूनिस खान को बनाया बल्लेबाजी कोच, रमीज राजा बोले- सावधान रहे PCB
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे की तैयारी शुरु कर दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच के तौर पर पूर्व कप्तान यूनिस खान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच बना दिया। जहां पूर्व दिग्गज क्रिकेटर यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच बनाने पर फैन्स समेत दिग्गज खिलाड़ी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने इसको लेकर पीसीबी को चेतावनी दी है।
और पढ़ें: महिला क्रिकेट के नियमों में यह 2 बदलाव करना चाहती हैं जेमिमा रोड्रिगेज
पूर्व कप्तान रमीज राजा ने पीसीबी को चेतावनी देते हुए कहा कि यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच बनाना भले ही अच्छा फैसला हो सकता है लेकिन उसे ख्याल रखना होगा कि वह एक मूडी खिलाड़ी हैं जिनका मूड कभी भी खराब हो जाता है। रमीज राजा ने उन्हें मूड स्विंग का शिकार बताया।
और पढ़ें: T20 विश्व कप के भविष्य पर ICC के फैसला टालने से BCCI नाराज, कहा- नहीं होगा किसी का फायदा

काफी गुस्सैल हैं यूनिस खान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले पर ऐतराज जताते हुए रमीज राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह पीसीबी को यूनिस खान के बहुत जल्दी खराब होने वाले मूड की चेतावनी देते हुए नजर आते हैं।
उन्होंने कहा, 'यूनिस खान बिलकुल गलत चीजें बर्दाश्त नहीं कर पाते, इसलिए उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। उनका मूड बदलता है और नाराज होने के बाद वो अपनी नौकरी तक छोड़ सकते हैं।'

कामयाब कोच नहीं बन सकते रमीज राजा
रमीज राजा ने एक अच्छा कोच कैसे बन सकते हैं के बारे में बात करते हुए कहा कि यूनिस खान को कामयाब कोच बनने के लिये गुस्से पर काबू करना सीखना होगा।
उन्होंने कहा, 'बतौर कोच आपको खिलाड़ियों के साथ धैर्य रखना होता है। अगर आपका अपने गुस्से पर काबू नहीं है तो आप कामयाब कोच नहीं बन सकते। यूनिस खान एक निश्चित वक्त और सीमा तक ही खुद पर काबू कर सकते हैं। उन्हें अपने रोल को समझने और उसमें ढलने की जरूरत है।'

बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ दे सकते हैं टिप्स
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने भले ही यूनिस खान के मूड स्विंग होने की बात कही लेकिन साथ ही यह भी बताया कि वह कैसे पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी में सुधार ला सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व कप्तान वसीम अकरम और शाहिद अफरीदी ने बल्लेबाजी कोच बनने पर खुशी जताई और कहा कि एक साथ इतने सारे दिग्गज जमा करने पर टीम में लड़ाई होने की आशंका जताई।
उन्होंने कहा,' यूनिस खान बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी सिखा सकते हैं। साथ ही यूनिस खान टीम के खिलाड़ियों को अच्छी फील्डिंग के टिप्स भी दे सकते हैं।'

इंग्लैंड सीरीज को लेकर जानें क्या बोले यूनिस खान
पाकिस्तानी टीम का बैटिंग कोच बनने के बाद यूनिस खान (Younis Khan) ने इंग्लैंड दौरे को काफी अहम बताया और कहा कि खिलाड़ियों के लिये बदले हुए हालात में ढलना कठिन होगा।
उन्होंने कहा, 'कई मायनों में यह श्रृंखला काफी अहम है। दुनिया भर की नजरें इन दोनों टीमों पर होंगी। इंग्लैंड का दौरा वैसे भी हमारे लिये हमेशा महत्वपूर्ण रहता है। इसमें सहयोगी स्टाफ की भूमिका अहम होगी। उन्हें इसका ध्यान रखना होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
