IPL 2019, KXIP vs KKR: शुभमन गिल ने दिलाई कोलकाता को लगातार दूसरी जीत
नई दिल्ली। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब को उसके ही घर में 7 विकेट से मात देकर शानदार जीत हासिल कर ली है। शुभमन गिल (नाबाद 65 रन, 36 गेंद) और क्रिस लिन (46 रन, 22 गेंद) की बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते केकेआर ने 184 रनों का लक्ष्य 18 ओवर में हासिल कर लिया। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा उथप्पा (22), आंद्रे रसेल (24 रन, 14 गेंद) और दिनेश कार्तिक (21 रन, 9 गेंद) ने भी शानदार योगदान दिया।
यह शुभमन गिल का ओपनिंग करते हुए लगातार दूसरा शानदार प्रदर्शन है। उनको इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया है। पंजाब की टीम की ओर से मोहम्मद शमी को छोड़कर सभी गेंदबाज फीके साबित हुए। शमी ने 3 ओवर में केवल 15 रन देकर एक विकेट लिया। अश्विन ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट झटका जबकि बल्लेबाजी में कमाल करने वाले सैम करन 4 ओवर में 41 रन खर्च करने के बाद कोई विकेट नहीं ले सके।
यह खबर भी पढ़िए- MSK प्रसाद के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए किंग्स इलेवन की शुरुआत काफी खराब रही। उसके दोनों स्टार ओपनर्स (क्रिस गेल और लोकेश राहुल) नहीं चल सके। लेकिन उसके बाद मध्यक्रम ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करते हुए रनों के अच्छे स्कोर का रास्ता साफ किया। मयंक अग्रवाल (36) और मनदीप सिंह (25) की पारियों के अलावा निकोलस पूरन (48 रन, 27 गेंद) और सैम करन (55 नाबाद, 24 गेंद) ने तूफानी बल्लेबाजी की।
केकेआर की ओर से संदीप वारियर ने किफायती गेंदबाजी करने के साथ ही दो विकेट भी लिए। इसके अलावा सुनील नरेन ने किफायती गेंदबाजी की लेकिन उनको कोई विकेट नहीं मिला। नरेल ने अपने 4 ओवरों के कोटे से 29 रन खर्च किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
