बेंगलुरू की पिच पर होगी हल्की घास, तो चलेगा कोहली का बल्ला!
बेंगलुरू। पुणे पिच पर करारी हार सहने के बाद टीम इंडिया से उम्मीद की जा रही है कि वो बेंगलुरू टेस्ट पर धमाकेदार वापसी करेगी। वैसे भी ये कप्तान विराट कोहली के फेवरेट ग्राउंड में से एक है इसलिए उम्मीद की जा रही है को कोहली यहां अपनी पुरानी रंगत में ही नजर आएंगे।
बेंगलुरू पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी
वैसे मैच से पहले एक सुखद खबर ने दोनों टीमों को सकून दिया है। कहा जा रहा है कि बेंगलुरू की पिच पर हल्की घास होगी, जो कि बल्लेबाजों के लिए अच्छी साबित होगी। मालूम हो कि दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार से शुरू होगा।
बेंगलुरू की पिच पर हल्की घास
वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' के मुताबिक दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने में तीन दिन रह गए हैं और चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर घास की एक हल्की परत दिख रही है।जो की बल्लेबाजी के अनुकूल हो सकती है।
आस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज स्टीव ने लिए 12 विकेट
आपको बता दें कि भारत पुणे टेस्ट बुरी तरह हारा है, इस हार का कारण दिग्गजों ने पिच को बताया है। इस मैच में आस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज स्टीव ओकीफी ने दोनों पारियों में छह-छह विकेट चटकाते हुए भारत की दोनों पारियां 105 और 107 रन पर समेटते हुए भारत को 333 रनों से हार झेलने पर मजबूर किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
