Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुणे में 'मैच फिक्सिंग' नहीं, 'पिच फिक्सिंग' हुई थी, अजय‍ शिर्के ने की सीबीआई जांच की मांग

बेंगलुरू। पुणे टेस्ट में हार का कारण पिच को बताया जा रहा है, देश के कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने इस बारे में पहले ही सवाल उठाया कि इसी बीच पूर्व बीसीसीआई सचिव अजय‍ शिर्के ने एक चौंकाने वाली बात कही है। दूसरे टेस्ट के लिए बेंगलुरू पहुंची टीम इंडिया, ये रहीं तस्वीरें

'पिच फिक्सिंग' मामले की हो सीबीआई जांच

अजय शिर्क ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में हुए टेस्ट मैच में 'पिच फिक्सिंग' मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख शिर्के ने आरोप लगाया कि इस टेस्ट के लिए 'पिच फिक्सिंग' हुई है और इसकी सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए।

पुणे पिच को 'खराब' दर्जे का करार दिया

आपको बता दें कि मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भी भारत और आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए उपयोग में लाई गई पिच को 'खराब' दर्जे का करार दिया है। भारत यह मैच 333 रनों से हार गया था। यह मैच पूरे तीन दिन भी नहीं चल सका था। इस मैच में आस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज स्टीव ओकीफ ने 12 विकेट लिए थे। इस मामले में बीसीसीआई से 14 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+