For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तय हो गया T20 विश्व कप का टलना, अब होके रहेगा आईपीएल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर भले ही आईसीसी ने अब तक कोई फैसला नहीं सुनाया हो वहीं बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह आईसीसी के फैसले का इंतजार किये बिना आईपीएल की तैयारियां शरू करने जा रहा है। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिल रही रिपोर्ट के अनुसार अब टी20 विश्व कप का टलना पूरी तरह से तय हो गया है। कोरोना वायरस के बीच ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पहले ही आउटडोर ट्रेनिंग की इजाजत दे दी है वहीं अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड में होने वाले सीमित ओवर्स की सीरीज के लिये तैयारी करने की बात कही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते आईसीसी टी20 विश्व कप को आधिकारिक रूप से स्थगित करने का ऐलान कर दिया जायेगा और इसी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया अब इंग्लैंड के साथ सीमति ओवर्स की सीरीज पर ध्यान लगायेगी।

और पढ़ें: आईपीएल को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, कहा- विदेश में होगा टूर्नामेंट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस के चलते लॉजिस्टिक समस्या की परेशानी को बताते हुए आईसीसी से 18 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी करने में अपनी असफलता की बात पहले ही कह दी है। इसको देखते हुए इस विंडो पर बीसीसीआई आईपीएल का आयोजन करवा सकती है।

ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'डेली टेलीग्राफ' की खबर के मुताबिक, 'क्रिकेट विश्व कप (टी20) का इस सप्ताह आधिकारिक तौर पर स्थगित होना तय है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ (क्रिकेट की) वापसी की तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है।'

और पढ़ें: मैच फिक्सिंग के किंग को पंजाब पुलिस ने दबोचा, अब बीसीसीआई-एसीयू करेगी जांच

इस रिपोर्ट में आईपीएल को लेकर भी कहा गया है कि जिन खिलाड़ियों को इस टी20 लीग में भाग लेने की अनुमति दी जायेगी उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज के बाद सीधे पश्चिम एशिया या जहां भी इसका आयोजन होगा वहां के लिये रवाना किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अब इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की तैयारी कर रही है।

अखबार ने कहा, 'सितंबर को ध्यान में रखकर किए जाने वाले अभ्यास से यह बड़ा संकेत मिलता है कि एरॉन फिंच की अगुवाई वाली टीम जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में इंग्लैंड का दौरा करेगी।'

और पढ़ें: 'विराट कोहली को फंसाने की हो रही साजिश', रोहित शर्मा के साले ने किया बड़ा दावा

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का यह दौरा अभी आधिकारिक होना बाकी है लेकिन तेज गेंदबाज सितंबर में वापसी के मुताबिक अपनी कार्यक्षमता बढ़ा रहे है।

Story first published: Wednesday, July 8, 2020, 16:56 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+