For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच फिक्सिंग के किंग को पंजाब पुलिस ने दबोचा, अब बीसीसीआई-एसीयू करेगी जांच

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया पुलिस की ओर से हाल ही में मैच फिक्सिंग रैकेट में सरगना के तौर पर शामिल किये गये भारतीय नागरिक रविंदर दांडीवाल को पंजाब पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस मैच फिक्सिंग में आरोपी रविंदर ने हाल ही में चंडीगढ़ में एक फर्जी श्रीलंकाई टी20 लीग का मैच आयोजित कराया था जिसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में बांदुला में आयोजित बताया गया था। पंजाब पुलिस ने मैच फिक्सिंग के सरगना को गिरफ्तार करके अदालत के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

और पढ़ें: 'विराट कोहली को फंसाने की हो रही साजिश', रोहित शर्मा के साले ने किया बड़ा दावा

रविंदर दांडीवाल काफी समय से बीसीसीआई के रडार पर थे, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की रिपोर्ट में नाम आने और 29 जून को 29 जून को युवा टी-20 लीग का मैच आयोजित कराने के बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट जोरों से इसकी तलाश कर रही थी। इस मैच को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया गया था।

और पढ़ें: IPL को लेकर बड़ी खुशखबरी, श्रीलंका-UAE में नहीं बल्कि इस देश में हो सकता है आयोजन

बीसीसीआई-एसीयू भी पहुंची मोहाली

बीसीसीआई-एसीयू भी पहुंची मोहाली

वहीं रविंदर के गिरफ्तार होने के साथ ही बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई (एसीयू) टीम भी मोहाली पहुंच गई है और पुलिस के साथ मामले की जांच करेगी। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई एसीयू के अध्यक्ष अजीत सिंह ने की है।

उन्होंने कहा, ‘हां, उनको गिरफ्तार किया गया है और हम वहां अपनी टीम भेज रहे हैं। हमसे जितनी हो सकेगी उतनी जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगे, हमारे पास जो जानकारी है हम वो भी पुलिस से शेयर करेंगे।'

श्रीलंकाई लीग का किया था फर्जी आयोजन

श्रीलंकाई लीग का किया था फर्जी आयोजन

उल्लेखनीय है कि रविंदर दांडीवाल ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ खिलाडियों को चंडीगढ से 15 किलोमीटर दूर सवारा गांव में एक फर्जी श्रीलंकाई युवा टी-20 लीग का मैच आयोजित किया जिसे यूट्यूब पर किया गया था। इससे पहले पंजाब पुलिस ने इसी मामले में राजू और पंकज नाम के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने इस मैदान को स्ट्रोकर्स क्रिकेट संघ से 33,000 रुपये देकर बुक किया था। फर्जी क्रिकेट मैच की खबर परमिंदर सिंह की शिकायत पर आई।

मोहाली के पुलिस अधिक्षक कुलदीप सिंह चहल ने मीडिया को बताया, ‘डांडीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और हम इस रैकेट में उनके रोल की जांच कर रहे हैं।'

छोटे स्तर के खिलाड़ियों को पैसे देकर बुलाया

छोटे स्तर के खिलाड़ियों को पैसे देकर बुलाया

एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘जो भी खिलाड़ी इसमें खेल रहे थे वो छोटे स्तर के खिलाड़ी थे जिन्हें 5,000 से 10,000 रुपये देकर खेलने के लिए बुलाया गया था। इसमें कुछ रणजी खिलाड़ियों का रोल भी जांच का विषय है।'

उन्होंने बताया कि उन खिलाड़ियों को चुना गया जिनकी त्वचा का रंग काला था ताकि ऐसा लगे कि श्रीलंका के खिलाड़ी खेल रहे हैं। दो कैमरे ऐसे लगाए गए थे कि वो खिलाड़ियों की पीठ को कवर कर सकें और उनका चेहरा दिखाई न दे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में अपनी संलिप्ता से पहले ही इनकार कर दिया है।

Story first published: Wednesday, July 8, 2020, 16:53 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+