मैच फिक्सिंग को लेकर पीसीबी के रवैये पर लगातार उठ रहे सवाल, अब आसिफ ने मांगा वापसी का मौका
नई दिल्ली। मैच फिक्सिंग और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का नाता काफी पुराना हो चला है। एक समय था जब खिलाड़ियों का नाम मैच फिक्सिंग में आना हैरानी भरा होता था लेकिन मौजूदा दौर में पीसीबी के लिये मानो यह आम बात हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा, शोएब अख्तर समेत कई खिलाड़ियों ने मैच फिक्सिंग को लेकर बोर्ड के रवैये पर हैरानी जताते हुए सरकार की तरफ से कानून बनाने की मांग की है।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास का वो मैच जब दर्शकों की वजह से टली वेस्टइंडीज टीम की हार
हाल ही में पीसीबी की ओर से उमर अकमल पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में बोर्ड को जानकारी न देने के मामले में 3 साल का बैन लगाया जिसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बोर्ड खुद ही फिक्सरों को बचाने के लिये काम कर रहा है।
और पढ़ें: धोनी की वजह से ही रोहित शर्मा को मिली सफलता, विराट-रोहित को देना होगा युवाओं को समर्थन

पीसीबी से दूसरा मौका चाहते हैं मोहम्मद आसिफ
इतना ही नहीं हाल ही में मैच फिक्सिंग कें मामले में बैन झेल रहे कई खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है। जिसके बाद मैच फिक्सिंग की वजह से आजीवन बैन झेल रहे कई खिलाड़ियों ने भी वापसी की मांग की है। यहां तक की पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलीम मलिक की वापसी का समर्थन किया।
इस बीच मैच फिक्सिंग के जुर्म में बैन झेल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने भी पीसीबी से उन्हें माफ कर वापसी करने का मौका देने की मांग की है। आसिफ का मानना है कि स्पॉट फिक्सिंग के मामले में शामिल होने वाले वह पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है और न ही वह आखिरी होने वाले हैं। तो लिहाजा पीसीबी को उनके साथ बेहतर बर्ताव करते हुए दूसरों की तरह वापसी का एक मौका और देना चाहिए।

स्पॉट फिक्सिंग में मैं न तो पहला खिलाड़ी न आखिरी
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए मोहम्मद आसिफ ने कहा,'हर कोई गलती करता है और मैने भी की। मुझसे पहले और बाद में भी लोगों ने फिक्सिंग की लेकिन मुझसे पहले करने वाले पीसीबी के साथ काम कर रहे हैं और मेरे बाद वाले अभी भी खेल रहे हैं। हर किसी को दूसरा मौका दिया गया लेकिन मेरे जैसे कुछ को वह नहीं मिला। पीसीबी ने मुझे बचाने की कभी कोशिश नहीं की जबकि मैं ऐसा गेंदबाज था जिसे दुनिया भर में सम्मान हासिल था।'

जानें क्या था मामला
आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ 2010 के इंग्लैंड दौरे पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाये गये थे जिसके बाद उन्हें ब्रिटेन की जेल में भी रहना पड़ा। आगे चलकर पीसीबी ने उन पर 7 साल का बैन लगाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
