For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बीसीसीआई ने खारिज की नाडा की मांग, नहीं कर सकता भारतीय क्रिकेटरों का डोप टेस्ट

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने नाडा की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उसने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की जांच की मांग की थी।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने नाडा की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उसने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की जांच की मांग की थी। बता दें कि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) कोहली और उनके साथी क्रिकेटरों को अपने दायरे में लाना चाहता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नाडा को कड़े शब्दों में कहा कि किसी सरकारी निकाय को भारतीय क्रिकेटरों का डोप टेस्ट करना का अधिकार नहीं है।

नाडा के प्रमुख नवीन अग्रवाल को लिखे गए एक पत्र में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जोहरी ने यह स्पष्ट किया कि नाडा को उसके क्रिकेटरों का परीक्षण करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि बोर्ड राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) नहीं है और इसके वर्तमान डोपिंग सिस्टम काफी मजबूत है। बता दें कि इसके लिए बीसीसीआई अभी स्वीडन की संस्था अंतरराष्ट्रीय ड्रग परीक्षण प्रबंधन (आईडीटीएम) की सेवाएं ले रहा है और उसका उसके साथ बने रहने की संभावना है।

जोहरी ने अपने लेटर में आगे लिखा "यह उल्लेख करना प्रासंगिक है कि बीसीसीआई एक राष्ट्रीय खेल महासंघ नहीं है। इस हिसाब से बीसीसीआई के तत्वावधान में या किसी भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारतीय क्रिकेटरों का डोप टेस्ट करना नाडा का अधिकार क्षेत्र नहीं है।"

बता दें कि बीसीसीआई की प्रतिक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के निर्देसानुसार नाडा को दी गई है। नाडा प्रमुख को जवाब देने के अलावा, जोहरी ने खेल सचिव को भी उनके उस लेटर का जवाब दिया जिसमें उन्होंने बीसीसीआई से नाडा के साथ सहयोग करने को कहा था।

इसे भी पढ़ेंः- भारत से ऐसे क्लीन स्वीप का बदला लेगा श्रीलंका, बनाई खास रणनीति

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+