For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 विश्व कप से पहले संन्यास से लौट सकते हैं डिविलियर्स, वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी पहली सीरीज

नई दिल्ली। भारत में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर पिछले काफी समय से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के निदेशक और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को टीम में वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच फैन्स के लिये बड़ी खुशखबरी का इशारा करते हुए ग्रीम स्मिथ ने बताया है कि न सिर्फ पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स बल्कि हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस और इमरान ताहिर टी20 विश्व कप से पहले टीम के लिये वापसी कर सकते हैं।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के निदेशक ग्रीम स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जून में होने वाली टी20 सीरीज की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया कि इस दौरे पर टीम के साथ पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स, क्रिस मॉरिस और इमरान ताहिर भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल उनकी वापसी का फैसला पूरी तरह से उनके ऊपर छोड़ा गया है।

और पढ़ें: सुरेश रैना की मदद के लिये सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ, 10 मिनट में पहुंचा ऑक्सीजन सिलेंडर

उल्लेखनीय है कि एबी डिविलियर्स ने साल 2018 में क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। 15 साल तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना अहम योगदान देने के बाद एबी डिविलियर्स ने संन्यास तो लिया लेकिन लीग क्रिकेट में खेलते नजर आ रहे थे, जिस दौरान उनके प्रदर्शन में जरा सी भी गिरावट नहीं देखने को मिली है।

ग्रीम स्मिथ से पहले दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच मार्क बाउचर ने भी एबी डिविलियर्स की वापसी के संकेत देते हुए कहा था कि टी20 विश्व कप के लिये उनका खेलना टीम के लिये मददगार साबित होगा। वहीं खुद डिविलियर्स ने इसको लेकर स्पष्ट किया कि अपने देश के लिये फिर से खेलना शानदार होगा और आईपीएल के बाद वह कोच मार्क बाउचर से इस बारे में बात करेंगे।

और पढ़ें: IPL 2021 के बचे हुए मैचों की मेजबानी करना चाहती है इंग्लिश काउंटी, ईसीबी को लिखा लेटर

ग्रीम स्मिथ का मानना है कि इमरान ताहिर, क्रिस मॉरिस और एबी डिविलियर्स की वापसी से दक्षिण अफ्रीका की टी20 मजबूत होगी, क्योंकि इन खिलाड़ियों के पास इस प्रारूप में लगातार खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने का अनुभव है।

कैरिबियाई पॉडकॉस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैच और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिये हरी झंडी दे दी है। जिसके दौरान यह तीनों खिलाड़ी एक बार फिर साउथ अफ्रीकी जर्सी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Story first published: Friday, May 7, 2021, 15:43 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+