For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुरेश रैना की मदद के लिये सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ, 10 मिनट में पहुंचा ऑक्सीजन सिलेंडर

नई दिल्ली। भारत में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच कई मशहूर हस्तियां राहत और बचाव कार्य में अपना योगदान देती नजर आई हैं लेकिन इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक सुपरहीरो की तरह उभरे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान घर पहुंचाने से लेकर जरूरतमंदों की मदद करने तक के लिये अपना हाथ बढ़ाया है। इस दौरान जब भारत में ऑक्सीजन सिलिंडर और जरूरी दवाओं की कमी देखने को मिली तो गुरुवार को सोनू सूद के फाउंडेशन ने विदेशों से ऑक्सीजन खरीद कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम किया।

इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के उपकप्तान सुरेश रैना ने भी जब गुरुवार को मदद की गुहार लगाई तो सोनू सूद वहां भी सुपरहीरो की तरह पहुंच गये। दरअसल गुरुवार को सुरेश रैना ने मेरठ स्थित अपनी आंट के लिये ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराने की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया जिसका जवाब देते हुए सोनू सूद ने 10 मिनट में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर दी।

और पढ़ें: IPL 2021 के बचे हुए मैचों की मेजबानी करना चाहती है इंग्लिश काउंटी, ईसीबी को लिखा लेटर

सुरेश रैना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा,'मेरठ में मेरी आंट के लिये आक्सीजन सिलेंडर की तुरंत जरूरत है। कृप्या मदद करें।' इसके जवाब में सोनू सूद ने सुरेश रैना से मरीज की डिटेल्स भेजने को कहा और जब तक सुरेश रैना ने वो डिटेल्स दी उससे पहले ही सोनू सूद की टीम ने ऑक्सीजन सिलेंडर भेज दिया था और जवाब में लिखा कि 10 मिनट में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंच रहा है भाई।

उल्लेखनीय है कि सोनू सूद के फाउंडेशन ने इससे पहले ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के बाद बेंगलुरू के कई अस्पताल में जरूरत मंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने का काम किया। सूद की टीम को बेंगलुरू स्थित अरक हॉस्पिटल से एक इमरजेंसी कॉल आई थी जिसमें उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से 20-22 लोगों की जान खतरे में होने के बाद की। जिसके बाद सूद की टीम ने कुछ देर में 15 सिलेंडर का इंतजाम कर दिया और बाकी के सिलेंडर कुछ देर में पहुंच गये।

और पढ़ें: पार्थिव पटेल ने बताया क्यों IPL 2021 की कहानी हैं मोहम्मद सिराज, RCB को मिली मनचाही शुरुआत

आपको बता दें कि सुरेश रैना अभी आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये खेलते हुए नजर आ रहे थे, जहां पर उनकी टीम के 3 सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में आ गये थे और फिर इस लीग को बीच में ही रोकना पड़ा। उल्लेखनीय है कि रैना ने इस सीजन अच्छी शुरुआत करते हुए पहले ही मैच में अर्धशतक लगाने का काम किया था। वो अब तक खेले गये 7 मैचों में 123 रन बना चुके थे।

Story first published: Thursday, May 6, 2021, 21:31 [IST]
Other articles published on May 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+