For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : इस दिग्गज ने इंग्लैंड को दी चेतावनी, टीम इंडिया के खिलाफ न करें ये गलती

नई दिल्ली। सुनील गावस्कर, कपिल देव और शेन वाॅर्न जैसे क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने आगामी विश्व कप के लिए भारत-इंग्लैंड को प्रवल दावेदार बताया है। पिछले कुछ महीनों से दोनों टीमें अच्छी फाॅर्म में गुजर रही हैं। इंग्लैंड ने रैंकिंग में पहला तो भारत ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुए है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्‍वान ने अपनी टीम को भारत से संभलकर रहने की चेतावनी दी है। स्वान की नजरों में इंग्लैंड खिताब जीत सकती है, लेकिन उसे भारत से बचकर रहना होगा।

कोहली की कप्तानी में खतरनाक है टीम

कोहली की कप्तानी में खतरनाक है टीम

39 वर्षीय स्वान का कहना है कि भारत खिताब जीतने का दावेदार है क्योंकि उन्होंने वनडे में अबतक असाधारण प्रदर्शन दिखाया है। ऐसे में इंग्‍लैंड को भारतीय टीम से सावधान रहना होगा। वह वनडे की बेहतरीन टीम हैं और विराट कोहली बेहतरीन कप्‍तान, बेहतरीन खिलाड़ी हैं। स्वान ने कहा कि आप अनुमान नहीं लगा सकते कि यह टीम क्या करने वाली है। जब इनके खिलाड़ी विस्फोटक रूप लेते हैं तो फिर आप कुछ नहीं कर सकते। बता दें कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का हारना ना के बराबर रहता है। कोहली ने 63 मैचों का नेतृत्व करते हुए 47 मैचों में टीम को जीत दिलाई, जबकि 14 में हार, एक टाई और एक बेनतीजा रहा।

ऑस्‍ट्रेलिया जर्मनी टीम जैसी

ऑस्‍ट्रेलिया जर्मनी टीम जैसी

स्वान ने इसके अलावा चार बार खिताब पर कब्जा कर चुकी आस्ट्रेलियाई टीम पर भी अपनी राय दी। स्वान ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम बहुत कुछ फुटबॉल में जर्मनी की टीम की तरह है।आप वर्ल्‍ड कप में उसे कभी खारिज नहीं कर सकते। स्‍वान ने कहा कि वे पाकिस्‍तान टीम पर भी नजर रखे हुए हैं जिसमें ब्रिटेन में वर्ष 2017 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट जीता था। वहीं इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान एलिस्‍टर कुक की राय है कि मेजबान इंग्‍लैंड इस बार चैंपियन बनकर इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर अपनी वर्षों पुरानी निराशा खत्‍म कर सकती है। उन्‍होंने कहा कि इंग्‍लैंड की टीम बेहद संतुलित है और उसके पास बेहतरीन 15 खिलाड़ी हैं।

पुलवामा हमला : विश्व कप 2019 में भारत-पाक मैच पर ICC के 'बॉस' का बड़ा बयान

भारत-इंग्लैंड में मानी जा रही है टक्कर

भारत-इंग्लैंड में मानी जा रही है टक्कर

विश्व कप का खिताब पाने के लिए भारत-इंग्लैंड में टक्कर मानी जा रही है। इंग्लैंड टीम ने अभी तक खिताब हासिल नहीं किया है, लेकिन इस बार उन्हीं की धरती पर टूर्नामेंट होने जा रहा है। ऐसे में वह इस माैके को हाथ से गंवाना नहीं चाहेगी। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम सबसे विस्फोटक टीम है। कोहली के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच बदल सकते हैं। भारत पिछले कुछ सालों से आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को उन्हीं के घर जाकर मात भी दे रहा है। टूर्नामेंट की शुरूआत 30 मई को होगी, जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, February 20, 2019, 19:17 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+