ग्रेग चैपल बोले- धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर हैं, उनके जैसा ताकतवर कोई नहीं देखा

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो योगदान दिया वो ना सिर्फ भारत बल्कि पूरा क्रिकेट जगत हमेशा के लिए याद रखेगा। धोनी ने पहले अपनी धुंआधार बल्लेबाजी से सबका दिल जीता फिर बताैर कप्तान भी बड़ा मुकाम हासिल किया। धोनी को बेस्ट कैप्टन माना जाता है और सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर भी। कई माैकों पर धोनी ने बल्लेबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाई है। अब पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल ने भी धोनी की तारीफ की है। उनका कहना है कि धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं।

सबसे ताकतवर हैं धोनी

सबसे ताकतवर हैं धोनी

पूर्व कोच ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''मुझे आज भी याद है जब मैंने धोनी को पहली बार बल्लेबाजी करते हुए देखा तो अचरज में पड़ गया था। उस वक्त वो निश्चित तौर पर भारत के सबसे ज्यादा उत्सुकता पैदा करने वाले क्रिकेटर थे। वो गेंद को सबसे कम उपयोग में लाए जाने वाले पोजिशन से हिट किया करते थे। मैंने जितने भी बल्लेबाजों को देखा वो उनमें से सबसे ज्यादा ताकतवर हैं।"

गाैतम गंभीर बोले- न्यूजीलैंड को 2019 विश्व चैंपियन का खिताब मिलना चाहिए था

याद की धोनी की बड़ी पारी

याद की धोनी की बड़ी पारी

चैपल जब भारतीय टीम के कोच हुआ करते थे तभी सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी जैसे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई थी। उन्होंने कहा, ''श्रीलंका के खिलाफ खेली गई उनकी 183 रन की पारी और किस तरह से उन्होंने गेंदबाजों की पिटाई की वो भी मुझे याद है। यह अब तक कब सबसे सर्वश्रेष्ठ पावर हिटिंग का नजारा था। अगला मैच पुणे में था और मैंने एमएस से पूछा था आप हर एक गेंद को चौके के लिए मारने की जगह नीचे जमानी शॉट्स क्यों नहीं खेलते हैं। हम 260 रन का ही पीछा कर रहे थे और काफी अच्छी स्थिति में थे और धौनी बिल्कुल वैसी की धमाकेदार पारी खेल रहे थे जैसी उन्होंने कुछ दिन पहले खेली थी। हमें जीत के लिए अब भी 20 रन की जरूरत थी और धौनी ने 12वें खिलाड़ी आरपी सिंह से द्वारा मुझसे पूछा था क्या वो छक्का लगा सकते हैं। मैने उनके कहलवाया था कि नहीं जबतक कि लक्ष्य एक अंक में नहीं आ जाता। जब हमें जीत के लिए 6 रन की जरूरत थी तो उन्होंने छक्का लगातर जीत दिलाई थी।"

माना अब तक का सबसे बेस्ट फिनिशर

माना अब तक का सबसे बेस्ट फिनिशर

इस दिग्गज ने आगे कहा, "मैं उनको हमेशा ही यह चुनौती दिया करता था कि क्या वो मैच को खत्म करके वापस लौट सकते हैं। जब कभी भी वो आखिरी रन बनाकर जीत हासिल करते तो उनके चेहरे पह एक धूम मचाने वाली मुस्कान होती थी। वो वाकई में इस खेल के अब तक के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं।" बता दें कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चैपल को साल 2005 से 2007 के बीच विवादों की वजह से काफी सुर्खियां मिली थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ उनके विवाद काफी गहरे रहे।

वनडे मैचों के लिए पाकिस्तान ने चुना नया कप्तान, साथ ही जारी की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 18:32 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+