For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हैमिल्टन टी-20 : टीम इंडिया को एक दिन में मिली दो हार में कॉमन थी यह बात

अगर आपसे कहा जाए कि हैमिल्टन में टीम इंडिया को दो बार हार का सामना करना पड़ा तो शायद आपको आश्चर्य होगा लेकिन ऐसा हुआ। टीम इंडिया को रविवार को दो हार मिली और इन दोनों हार में एक बात कॉमन थी।

नई दिल्ली :न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को हैमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में निदहास ट्रॉफी का फ्लैशबैक दिखा। परिणाम भारत के पक्ष में नहीं आया तो क्या आम क्या खास सभी लोगों ने दिनेश कार्तिक पर अपनी भड़ास निकाल दी। वजह भी वाजिब थी, कार्तिक (DK) के 'अति आत्मविश्वास' की वजह से टीम इंडिया जीता हुआ मैच हार गई। क्रिकेट विश्लेषक और प्रशंसक ऐसा ही मान रहे हैं। कार्तिक-क्रुणाल की जोड़ी ने 28 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी की लेकिन डीके की एक गलती की वजह से भारत मैच हार गया। उन्होंने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया और मैच भारत के हाथों से निकल गया। जानिए किसने सोशल मीडिया पर कार्तिक को अब टीम इंडिया की ओर से क्रिकेट न खेलने की भी सलाह दे दी।

हीरो से जीरो बन गए कार्तिक

टी-20 क्रिकेट में ऐसा कहा जाता है कि एक छोटी सी चूक आपकी टीम पर भारी पड़ सकती है और चंद सेकेंड में आप HERO से ZERO बन जाते हैं। कार्तिक के साथ यही हुआ। 15.2 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर145/6 था। कार्तिक-क्रुणाल के पावर हिटिंग से ऐसा लग रहा था कि जीत मिल सकती है लेकिन निदहास ट्रॉफी के चैंपियन रहे कार्तिक ने क्रुणाल जैसे पावर हिटर पर भरोसा ना दिखाकर एक बड़ी गलती की। संजय मांजरेकर ने कार्तिक की ताबड़्तोड़ पारी की प्रशंसा तो की लेकिन सिंगल नहीं लेने को उन्होंने दिनेश की छोटी गलती बताई जो टीम को भारी पड़ गई।

VIDEO: हाथों में तिरंगा लिए फैन छूने लगा धोनी के पैर, 'माही' ने किया दिल जीतने वाला काम

नहीं दुहरा पाया निदहास का मैजिक

टीम इंडिया को आखिर के दो ओवर में 30 रनों की दरकार थी,क्रुणाल 19वें ओवर की पहली लेंथ गेंद मिस कर गए लेकिन कार्तिक और पांड्या ने इस ओवर में एक-एक छक्के जड़कर 14 रन जुटा लिए थे। अब अंतिम 6 गेंदों में 16 रनों की जरूरत थी और कार्तिक ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर 2 रन बड़ी ही तेजी से चुराए लेकिन अगली गेंद मिस कर गए और तीसरी गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया, क्रुणाल टी-20 के बेहतर खिलाड़ी हैं और उन्होंने कई बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी पारी खेली है और नॉन स्ट्राइकर एंड पर वो कार्तिक से थोड़े खिजे दिखे। अपने साथी खिलाड़ी पर विश्वास नहीं दिखाना कार्तिक को भारी पड़ गया और एक यूजर ने तो मैच के बाद उन्हें भारतीय टीम से क्रिकेट न खेलने की सलाह भी दे दी। कार्तिक ने भले ही अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन टीम इंडिया 4 रनों से मैच हार गई।

दो हार में एक बात कॉमन

दो हार में एक बात कॉमन

अगर आपसे कहा जाए कि हैमिल्टन में टीम इंडिया को दो बार हार का सामना करना पड़ा तो शायद आपको आश्चर्य होगा लेकिन ऐसा हुआ। टीम इंडिया को रविवार को दो हार मिली और इन दोनों हार में एक बात कॉमन थी। महिला और पुरूष दोनों टीमों के टी-20 मुकाबले का फैसला आखिरी ओवर की आखिरी गेंद में हुआ। दोनों टीमों को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे इसी मैदान पर महिला टीम 2 रनों से अपना मैच हार गई तो पुरूष टीम 4 रनों से अपना मुकाबला हार गई। दोनों मुकाबलों को जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज अपने नाम की।

30 महीने बाद सीरीज हार

30 महीने बाद सीरीज हार

212 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही, रोहित शर्मा ने संभलकर खेलने की कोशिश की लेकिन वो 32 गेंदों में मात्र 38 रन बना सके और बतौर कप्तान टीम को सीरीज जीत दिलाकर इतिहास रचने में नाकाम हो गए। पिछले 30 महीनों (ढाई साल) में खेले गए 10 टी-20 सीरीज में लगातार 9 सीरीज जीत चुकी और एक ड्रॉ खेल चुकी टीम इंडिया अपना ग्यारहवां सीरीज हार गई। विजय शंकर ने उपयोगी पारी खेली और नंबर-3 पर खुद को एक विकल्प के रूप में पेश किया।

टीम इंडिया को ढाई साल बाद पहली बार किसी टी-20 सीरीज में मिली हार

Story first published: Monday, February 11, 2019, 16:52 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+