
हनुमा विहारी ने बताया कौन है बेस्ट ओपनर
ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक फैन ने हनुमा विहारी से पूछा कि उनकी नजर में वनडे क्रिेकेट में कौन सा खिलाड़ी बेस्ट सलामी बल्लेबाज है डेविड वॉर्नर या रोहित शर्मा।
हनुमा विहारी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनकी नजर में रोहित शर्मा दुनिया के बेस्ट ओपनर हैं। उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने बतौर मध्यक्रम बल्लेबाज अपने करियर की शुरुआत की लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 में कप्तान धोनी ने उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज भेजा जिसके बाद से वह एक ओपनर बन गये। पिछले साल विश्व कप के दौरान रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 5 शतक लगाये थे और जिस हिसाब से बैटिंग करते हैं उसे देखकर कई सारे बड़े रिकॉर्ड उनके नाम हो सकते हैं।
वहीं डेविड वॉर्नर साल 2018 में बॉल टैंपरिंग मामले में बैन से वापसी आने के बाद जबरदस्त वापसी की और 2019 विश्व कप में टीम के लिये काफी रन बनाये। डेविड वॉर्नर ने कप्तान एरॉन फिंच के साथ अपने वनडे करियर में 45.80 की औसत से 5267 रन बनाए हैं। रोहित और वॉर्नर दोनों ही वनडे के बेस्ट ओपनर माने जाते हैं।

हनुमा विहारी ने बताया कौन है बेस्ट कप्तान
इस सवाल के बाद दूसरे फैन ने हनुमा विहारी से पूछा कि उनकी नजर में बेस्ट कप्तान कौन है। इसका जवाब देते हुए टेस्ट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी ने कहा कि यह महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली हैं।
गौरतलब है कि हनुमा विहारी हाल ही में न्यूजीलैंड के दौरे पर गई टेस्ट सीरीज की टीम में थे। भारत टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज हार गई थी। क्राइस्टचर्च में हुए दूसरे टेस्ट में विहारी ने अर्द्धशतक जमाया था।

हनुमा विहारी ने बताया किस महिला खिलाड़ी को करते हैं पसंद
वहीं भारत में महिला टीम के मशहूर होने के साथ ही एक फैन ने इससे जुड़ा सवाल भी हनुमा विहारी से पूछा। फैन ने पूछा कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन हैं। जिसका जवाब देते हुए हनुमा विहारी ने कहा कि भारतीय वनडे महिला टीम की कप्तान मिताली राज उनकी पसंदीदा खिलाड़ी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
