पाक स्पिनर ने बताया कौन है मौजूदा समय में बेस्ट बल्लेबाज, कोहली नहीं इस भारतीय का लिया नाम
नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिये 3 साल पहले डेब्यू करने वाले लेफ्ट ऑर्म स्पिनर शादाब खान मौजूदा समय में टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शादाब खान पाकिस्तान के लिये एक अच्छे ऑलराउंडर के रूप में उभरे हैं जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है और पाकिस्तान के लिये जीत में अपनी भूमिका निभाई है। कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और खेल जगत पूरी ठप्प पड़ा हुआ है। ऐसे में खिलाड़ी अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब वीडियोज के जरिये फैन्स के साथ जुड़े हुए हैं।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के 3 खिलाड़ी जिनके नाम है सबसे धीमा शतक लगाने का रिकॉर्ड, यह भारतीय भी शामिल
हाल ही में एक क्रिकेट फैन ने पाकिस्तान के इस हरफनमौला खिलाड़ी से मौजूदा दौर में स्पिन के खिलाफ दुनिया के महानतम बल्लेबाजों को चुनने के लिये कहा था जिसका जवाब शादाब खान ने एक यूट्यूब वीडियो के जरिये दिया है। मौजूदा समय में जब भी महान खिलाड़ियों की बात की जाती है तो लोग विराट कोहली का नाम जरूर लेते हैं लेकिन शादाब खान के अनुसार इनमें से एक खिलाड़ी भारतीय जरूर है लेकिन विराट कोहली नहीं।
और पढ़ें: 'कोरोना का इलाज मिल सकता है बेवकूफों का नहीं ', Viral Video पर फूटा हरभजन का गुस्सा

शादाब ने बताया कौन है स्पिन के खिलाफ दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज
पाकिस्तान के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने स्पिन के खिलाफ दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों के बारे में बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और भारत के रोहित शर्मा का नाम लिया। शादाब ने कहा कि यह 2 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना आसान नहीं।
उन्होंने कहा, 'स्टीव स्मिथ को मैंने ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी की है, जहां गेंद बहुत ज्यादा नहीं घूमती। उनके बाद रोहित शर्मा मुझे ऐसे बल्लेबाज लगे, जिन्हें गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल होता है। उनके सामने गेंदबाजी करते समय आपके पास गलतियां करने का कोई मौका नहीं होता।'

विश्व कप में हिटमैन ने की थी शादाब की धुलाई
उल्लेखनीय है कि पिछले साल विश्व कप के दौरान जब भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ था तब रोहित शर्मा ने 113 गेंदे खेलकर 140 रनों की पारी खेली। इस मैच में शादाब ने 9 ओवर गेंदबाजी की थी और 61 रन खाये थे। रोहित के सामने गेंदबाजी करते हुए शादाब के पास कोई तरीका नजर नहीं आ रहा था।
इस्लमाबाद यूनाइटेड के यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए शादाब खान ने कहा,' यह दोनों बल्लेबाज ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके सामने आप गलती नहीं कर सकते। अगर आप गलती करते हैं तो आपको वापसी करने का मौका नहीं मिलेगा। हालांकि भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने का ज्यादा मौका नहीं मिलता लेकिन विश्व कप के दौरान जितना सामना हुआ उतना काफी था।'

भारत-पाकिस्तान के बीच होता है अलग दबाव
गौरतलब है कि राजनीतिक दबाव के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले काफी समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। यह दोनों देश सिर्फ आईसीसी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट या फिर एशिया कप में एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैचों का अलग दबाव होता है। इसमें रोमांच भी चरम पर रहता है और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गलती की बहुत कम गुंजाइश होती और खास तौर पर रोहित शर्मा के खिलाफ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
