For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Happy Birthday: धोनी के आगे नहीं पीछे चलती है किस्मत..

बैंगलुरू। आज टीम इंडिया के सबसे सफल कैप्टन मिस्टर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। माही के नाम से लोगों के दिलों में धड़कने वाले धोनी ने क्रिकेट के कैनवस पर जिस तरह से भारतीय टीम की शक्ल बदली उसके आगे पूरा विश्व ही नतमस्तक है।

सधी विकेटकीपिंग, शार्प कप्तानी और कूल दिमाग के साथ धोनी ने टीम इंडिया को क्रिकेट के हर फार्मेट में अव्वल रखा और खुद को किस्मत का धनी कहने वाले लोगों के मुंह पर टीम की जीत से हर बार तमाचा मारा। जबकि सच्चाई तो ये है कि धोनी आगे-आगे और उनकी किस्मत पीछे-पीछे चलती है.।

धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को

आपको बता दें कि धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को पड़ता है इसलिए नंबर 7 उनका लकी नंबर है। वो मैदान पर नंबर 7 की जर्सी में ही नजर आते हैं।

यही नहीं 7 अगस्त 2007..को बीसीसीआई ने महेन्द्र सिंह धोनी को T20 टीम का कप्तान बनाने का ऐलान किया था। जिसमें दो बार 7 था और इस 7 ने पहली बार ही टीम इंडिया को टी20 विश्वकप का सरताज बना दिया था।

बाईक और गाड़ियों के नंबर में भी 7 अंक वाले

धोनी ने शादी भी साल के सातवें महीने में की है और यहां तक कि उनकी बाईक और गाड़ियों के नंबर भी 7 अंक वाले हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि धोनी केवल किस्मत के भरोसे ही आगे बढ़ते रहे हैं।

लोग ये क्यों भूल जाते हैं कि किस्मत केवल उन्हीं का साथ देती है जो खुद हिम्मती होते हैं, क्रिकेट के मैदान के ऐसे बहुत सारे फैसले और कहानियां हैं, जहां धोनी ने जोखिम लेते हुए टीम को जीत दिलाई है।जरा याद कीजिये टी20 विश्वकप का फाइनल हो या फिर साल 2011 का विश्वकप, जहां उनके हैरत अंगेज फैैसलोंं ने टीम को विजयी बनाया।

धोनी ने खुद को बेहतरीन कप्तान, बढ़िया खिलाड़ी और शानदार इंसान साबित किया है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फ़िनिशर माने जाते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि ये ये फ़िनिशर अभी भी बहुत सारे धमाके करने का जज्बा रखता है।

टीम इंडिया के मौजूदा सीमित ओवरों के इस बेताज बादशाह को उनके बर्थथडे पर शुभकामनाएं देते हुए वनइंडिया परिवार भी बोलता है...जन्मदिन मुबारक हो माही..तुम जियो हजारों साल।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+