Birthday Special: 'मैं उस देश का वासी हूं जहां सचिन तेंदुलकर रहता है'
मुंबई। भारतीय क्रिकेट का ऐसा मुस्कुराता सितारा, जिसके आगे पूरी दुनिया सजदा करती है क्योंकि उसे क्रिकेट का भगवान कहा जाता है, अब 44 बरस का हो गया है। जी हां यहां बात हो रही है मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की, जो कि 24 अप्रैल को अपने जीवन के 44 साल पूरे कर रहे हैं।
शतकों के बादशाह और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भले ही आज क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन आज भी वो देश के हर क्रिकेट प्रेमी के दिल की पिच पर चौके-छक्के की बारिश कर रहे हैं, आज भले ही मैदान पर 10 नंबर की जर्सी पहने घुंघराले बालों वाला इंसान नजर नहीं आता है लेकिन ना तो उनके चाहने वालों की कोई कमी हुई हैं और ना ही सचिन क्रिकेट से दूर हुए हैं।

मैं उस देश का वासी हूं ...
सचिन के बारे में कुछ भी कहना और लिखना सूरज को दीपक दिखाने जैसा है। वो अद्भूभुत हैं, अलौकिक हैं तभी तो उमंग 2014 के कार्यक्रम में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा था कि 'मैं उस देश का वासी हूं जहां सचिन तेंदुलकर रहता है' ।

क्रिकेट करियर पर एक भी दाग नहीं...
भारत माता के इस सच्चे सपूत के 22 साल से ज्यादा के क्रिकेट करियर पर एक भी दाग नहीं है, सचिन की छाती पर ईमानदारी, मेहनत और कामयाबी के मैडल लटकते हैं। धन्य है वो मां-बाप जिन्होंने क्रिकेट के बादशाह सचिन रमेश तेंदुलकर को जन्म दिया है।

तेंदुलकर की तुलना सर डॉन ब्रैडमैन से
मात्र 16 साल की उम्र से भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर की क्रिकेट के किताब में दुनिया के हर श़ॉट मौजूद थे जिसके बदौलत ही सचिन रमेश तेंदुलकर की तुलना सर डॉन ब्रैडमैन से होती थी।

युवाओं के लिए सचिन से बेहतर आदर्श कोई नहीं
इसलिए तो पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा था कि युवाओं के लिए सचिन से बेहतर आदर्श कोई हो ही नहीं सकता है, भारत जैसे देश में जहां क्रिकेटरों पर भारी दबाव होता है, उन्होने उसे बेहतर ढंग से झेला। उन्होने मैदान के बाहर और मैदान के अन्दर अपने व्यवहार और खेल से जो स्टैंडर्ड सेट किया वह अनुकरणीय हैं।

'भाग्यशाली हूं कि मैं भारत में पैदा हुआ'
भारतरत्न पाने के बाद सचिन ने कहा था कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैं भारत में पैदा हुआ, मैं लोगों का आभारी हूं कि उन्होने इतने समय तक मुझे प्यार और समर्थन दिया।

साईं बाबा के बहुत बड़े पूजारी
सचिन पुट्टापर्थी के साईं बाबा के बहुत बड़े पूजारी थे। उनकी बातों का उनपर बहुत ज्यादा असर रहता था जिसके कारण वो उनकी मृत्यु पर बिलख-बिलख कर रोये भी थे। कहा जाता है कि सचिन ने अपने घुंघराले बाल, साईं बाबा के ही कहने पर रखे थे।

पांच साल बड़ी डा. अंजली से प्रेमविवाह
सचिन ने अपने से पांच साल बड़ी डा. अंजली से प्रेमविवाह किया था। सचिन को शादी से दो बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सचिन और अंजली को मेड फॉर इच अदर कहा जाता है।

ना कोई था..ना कोई है...तुम्हारे जैसा..
सचिन जैसा कोई नहीं है और ना ही कोई होगा सचिन के संन्यास लेने के बाद विश्व की प्रमुख पत्रिकाओं में से एक टाइम ने सचिन के लिए लिखा था कि सचिन महान थे, हैं और रहेंगे, सचिन तो वो नायाब हीरा है जिसके आगे वक्त भी नतमस्तक हो गया । वक्त तो किसी के लिए नहीं रूकता है लेकिन सचिन तेंदुलकर ने वक्त को भी अपने हाथों में थाम कर रखा था। हमें चैम्पियन मिलेंगे, हमें महान खिलाड़ी मिलेंगे लेकिन हमें फिर कभी कोई दूसरा सचिन तेंदुलकर नहीं मिलेगा, वाकई में सचिन जैसा कोई नहीं है और ना ही कोई होगा।

हैप्पी बर्थडे सचिन...
भारतीय क्रिकेट के भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को वनइंडिया परिवार भी जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं देता है। आप भी अपने चहेते सितारे को हमारे जरिये जन्मदिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। अपनी विश आप नीचे के कमेंट बॉक्स में लिखिए।

लड़कियों को लुभाते हैं 'वी' या 'यू' शेप वाले लड़के, जानिए क्यों?
शोध के मुताबिक महिलाओं का मानना है कि स्लीम-ट्रीम वाले मर्द ज्यादा रोमांटिक नहीं होते हैं, उनका सारा ध्यान अपने फीगर पर रहता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications