KBC 13: हरभजन और इरफान ने जीती मोटी रकम, अमिताभ ने मारा चाैका
नई दिल्ली। काैन बनेगा करोड़पति शो में भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज हरभजन सिंह और इरफान पठान नजर आए। दोनों ने शो में दस्तक देकर चार चांद लगा दिए। हसी मजाक के बीच अमिताभ बच्चन को बल्लेबाजी करने का भी माैका मिल गया। शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस शुक्रवार शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया गया, जिसमें हरभजन और इरफान पठान ने अमिताभ बच्चन के साथ कई किस्से भी साझा किए।
यह भी पढ़ें- दुनिया के टाॅप-5 गेंदबाज, जिन्होंने इस साल ODI में लिए सर्वाधिक विकेट

जीती मोटी रकम
दोनों क्रिकेटरों ने अमिताभ के सवालों का जवाब देते हुए मोटी रकम जीती। दोनों ने 13 सवालों के सही जवाब देकर 25 लाख रुपए की इनाम राशि अपने नाम की। साथ ही दोनों क्रिकेटर अमिताभ के साथ मस्ती मजाक करते भी नजर आए। अमिताभ ने मंच पर भांगड़ा भी किया। हरभजन और इरफान से बिग बी ने सवाल किया कि ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल की कौन सी टीम के कैप्टन रह चुके हैं? इसके 4 विकल्प थे- किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल था। इस सवाल का सही जवाब किंग्स इलेवन पंजाब देकर दोनों ने 80000 रुपए की राशि अपने नाम की। आखिरी सवाल के रूप में अमिताभ ने पूछा कि इनमें से कौन से रैपर ने सबसे पहले कूल इक्वल स्टेज नाम के तहत गाने लिखना शुरू किया था विकल्प थे- ब्लेज, बाबा सहगल, नेजी, बादशाह। सवाल का सही जवाब था- बादशाह।

अमिताभ ने मारा चाैका
इसके अलावा दोनों क्रिकेटरों ने अमिताभ के साथ क्रिकेट भी खेला। हरभजन गेंदबाजी कर रहे थे। जब वह गेंदबाजी कर रहे थे तो इरफान ने कमेंट करते हुए कहा, ''बच्चन जी हरभजन को धोने जा रहे हैं। अमिताभ ने हरभजन को पहले चाैका मारा, फिर छक्का मारा। इस दाैरान अमिताभ बच्चन भी कहते हैं, 'क्या बात है! मैंने एक चौका मारा।' फिर हरभजन कहते हैं, ''मैंने अपने करियर में कुछ दिग्गज बल्लेबाजों को बोल्ड किया, लेकिन अगर आपका नाम उस लिस्ट में शामिल होता तो मुझे संन्यास लेकर ज्यादा खुशी होती।'' बता दें कि हरभजन ने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है। उन्हें आखिरी बार आईपीएल 2021 सीजन में खेलते हुए देखा गया था। हालांकि इरफान पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं और अब कमेंट्री करते नजर आते हैं।
|
सचिन से डरते हैं हरभजन
इसके अलावा हरभजन ने अमिताभ के सामने यह भी खुलासा किया कि वे सचिन तेंदुलकर से सबसे ज्यादा डरते थे। आमिताभ ने पूछा कि आपको सबसे ज्यादा डर किस क्रिकेटर से लगता है। हरभजन ने कहा कि शुरुआती दिन में वह सचिन से काफी डरते थे। इसके अलावा इस एपिसोड में एक ऐसा भी समय आया जब हरभजन काफी इमोशनल हो गए। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो दिखाया जिसमें हरभजन की पत्नी गीता बसरा और बेटी ने उन्हें एक प्यार भरा मेसेज भेजा। बेटी ने हरभजन को 'आई लव यू' कहा। उन्होंने ये भी बताया कि पिता बनने के बाद वो बेटी से दूर नहीं रह पाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
