'शर्मनाक': हरभजन-युवराज ने किया शाहिद अफरीदी फाउंडेशन को सपोर्ट , फैंस ने बनाया विलेन
नई दिल्ली: मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक अलग ही ट्रेंड देखा गया जब देश के दो सबसे चहेते क्रिकेटरों में से शामिल युवराज सिंह और हरभजन सिंह फैंस की नजरों में सुपर विलेन अचानक से बन गए।
युवी और भज्जी को उन्हीं फैंस ने काफी बुरा-भला कहा जो उनकी तारीफ करते हुए थकते नहीं थे। आए देखते हैं मामला क्या था।

भज्जी-युवी ने किया अफरीदी की फाउंडेशन को सपोर्ट
मामले का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है जब युवराज और हरभजन से पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की एक फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए भारत के इन दो क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से अपील की। दोनों ने इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाया है।
नए तरीके से वार्नर ने किया डॉक्टरों-नर्सों को सपोर्ट, फिर कोहली-स्मिथ को किया चैलेंज
दरअसल अफरीदी COVID-19 महामारी के बीच अपने देश में गरीबों की मदद करने में व्यस्त हैं। शाहिद अफरीदी फाउंडेशन के संस्थापक के रूप में पाकिस्तान में जरूरतमंदों को भोजन, कीटाणुनाशक साबुन, मास्क और अन्य सुविधाएं दान कर रहे हैं।
|
हरभजन सिंह ने की थी ये अपील-
अफरीदी के इस काम में हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने पाकिस्तान की मदद करने का फैसला किया है। हरभजन सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश साझा करके और शाहिद अफरीदी फाउंडेशन की मदद करने के लिए दूसरों से आग्रह किया था। उन्होंने क्रिकेटरों वसीम अकरम, युवराज सिंह और शोएब अख्तर को भी टैग किया।
"दुनिया बहुत ही मुश्किल समय से गुजर रही है। चलिए ऐसे में @SAfridiOfficial @SAFoundationN को अच्छा काम करने में मदद करें और आपसे जो भी बन पड़े वह योगदान कोविड-19 बीमारी से लड़ने के लिए donatekarona.com कर सकते हैं, "हरभजन ने अपने वीडियो के साथ ट्वीट किया। इसी वीडियो में भज्जी ने युवी को भी टैग किया था।
|
युवराज सिंह ने भी बनाया अपील का वीडियो-
वहीं दूसरी और युवराज सिंह भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया देने के लिए आए और अफरीदी की फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने भी वीडियो में फैंस से अपील की। युवी ने जो लिखा वह इस प्रकार है-
"ये मुश्किल दौर है, यह विशेष रूप से कम भाग्यशाली लोगों के लिए ज्यादा कठिन और इस समय हमें उनके लिए थोड़ा करने की जरूरत है, मैं covid19 की इस नेक पहल में @SAfridiOfficial & @SAFoundationN का समर्थन कर रहा हूं। प्लीज donatekarona.com पर दान करें ," युवराज ने भी इस पोस्ट पर हरभजन को टैग किया था।

सुपरहीरो बन गए सुपर विलेन-
और ज्यादातर भारतीय प्रशंसक इस काम के लिए इन क्रिकेट सितारों के साथ बिल्कुल नाराज हैं। प्रशंसकों ने अपने देश की मदद नहीं करने के लिए दोनों पर निशाना साधा। उनका मानना था भारत भी कोरोना से जूझ रहा है और इसके बजाय भज्जी-युवी ऐसे खिलाड़ी का समर्थन करने के लिए सामने आ जो हमेशा भारत के लिए दुश्मनी जैसा रवैया रखता रहा है। पिछले कुछ महीनों में, अफरीदी ने अपने निरंतर प्रचार से भारत की छवि को धूमिल करने की पूरी कोशिश की। खासकर कश्मीर मामले को लेकर उनकी प्रतिक्रिया बहुत मुखर थी।
इस प्रकार बहुत ही आश्चर्यजनक रूप से, प्रशंसकों ने अपने चहते क्रिकेटरों हरभजन सिंह और युवराज सिंह को काफी बुरा-भला कहा है।
अन्य प्रतिक्रियाएं इस प्रकार रही-
Pakistan 🇵🇰 government refused to give basic needs for hindus , did @YUVSTRONG12 know that....
— Sukesh reddy (@Sukesh71176557) March 31, 2020
It's better to think again...
So sorry and shameful to feel that i used to be your fan .. :(
— Aparna 🌼 (@AppeFizzz) March 31, 2020
Yeah I will donate my hard earned money to a Pakistani who may sponsor terrorist attack in India. Lost all the respect Yuvi.
— Tapas (@tapasgiri93) March 31, 2020
why not to donate @PMCares for our country rather than @SAFoundationN ?
— rajnish kumar (@_rajnishpathak) March 31, 2020
These are testing times, it’s time to lookout for each other specially the ones who are lesser fortunate. Lets do our bit, I am supporting @SAfridiOfficial & @SAFoundationN in this noble initiative of covid19. Pls donate on https://t.co/yHtpolQbMx #StayHome @harbhajan_singh pic.twitter.com/HfKPABZ6Wh
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) March 31, 2020
It's not donation. It's terror funding.
— Desi Engineer (@Engihumor) March 31, 2020
Charity begins at home. Pehle apne ghar ke halaat dekho bad me padosiyo ke.
— ARPIT AGGARWAL (@iamarpit9) March 29, 2020
What you've posted makes me very hurt.
— Arudra Gupta (@BharatHindu_) March 31, 2020
A person like you promoting that we send money to Pakistan. You know fully we'll that these guys won't promote your organisation
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
