हार्दिक पांड्या की शर्टलेस फोटो का चहल ने उड़ाया मजाक तो मिला यह जवाब
नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या इस समय भारतीय-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। कमर की जकड़न के कारण उनको टीम से बाहर होना पड़ा था। इससे पहले भी पांड्या चोट के कारण टीम से बाहर रहे थे। उसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में खेलने के लिए फिट हुए तो कॉफी विद करण टॉक शो में विवादित बयान देकर टीम से बाहर हो गए। अततः पांड्या अपनी चोट और निलंबन दोनों से उभरते हुए भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए थे।

हार्दिक की शर्टलेस फोटो-
लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौर पर आते ही पांड्या एक बार कमर की तकलीफ के चलते टीम से बाहर हैं और इस समय अपनी वापसी के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। आपको बता दें फिलहाल पांड्या रिकवरी मोड में हैं और पूरी तरह से अपनी फुल फिटनेस हासिल करने पर फोकस किए हुए हैं। पांड्या आमतौर पर फिटनेस संबंधी एक्सरसाइज वाली वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालते रहते हैं। इसी फेहरिस्त में पांड्या ने अपने ताजा फिटनेस प्रोग्राम की एक फोटो पोस्ट की है।

शर्टलेस हार्दिक को चहल ने दी ये सलाह-
इस फोटों में पांड्या शर्टलेस नजर आ रहे हैं। पांड्या को शर्टलेस देखकर उनके साथी और भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने खूब मजाक बनाया है। चहल ने जैसे ही पांड्या को देखा तो तपाक से कहा, 'भाई क्या आपके पास क्लोथिंग स्पोंसर नहीं है? अगर नहीं हैं तो प्लीज NIKE को कॉल करो।' बता दें कि NIKE भारतीय क्रिकेट टीम के स्पोंसर्स में से एक है और भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पर इसका लोगो पर बना नजर आता है। हालांकि हार्दिक भी चुप नहीं बैठने वाले थे। उन्होंने भी चहल को पलटकर जवाब दिया।
INDVSAUS : शून्य पर आउट होते ही 'हिटमैन' रोहित शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
|
हार्दिक ने भी चहल को दिया जवाब-
हार्दिक ने चहल को जवाब दिया- 'भाई आप तो स्टार हो। वैसे मेरे पास एक स्पांसर है अगर आपको जरूरत हो तो आप उससे संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि हार्दिक ने चोट और विवादित बयान के बाद कीवी दौरे पर बढ़िया वापसी करते हुए तीन वनडे मैचों में दो पारियां खेलते हुए 61 रन बनाए थे और साथ ही चार विकेट भी लिए थे। जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने तीन टी-20 मैचों में भी शिरकत की थी। जहां उन्होंने तीन विकेट लिए थे और दो पारियों में 25 रनों का योगदान भी दिया था। '
आकाश अंबानी की शादी में करण जौहर के साथ जमकर नाचे हार्दिक पांड्या, VIDEO वायरल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
