Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आकाश अंबानी की शादी में करण जौहर के साथ जमकर नाचे हार्दिक पांड्या, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। हालिया समय में भारतीय क्रिकेट में हुए सबसे बड़े विवाद पर नजर डाली जाए तो एकमत से हार्दिक पांड्या और केएल राहुल का कॉफी विद करण नाम के टॉक शो में दिए गए बयानों पर नजर जाती है। महिलाओं पर की गई इन अभद्र टिप्पणियों के चलते ना केवल देशभर में हार्दिक पांड्या नेशनल विलेन बन गए थे बल्कि बीसीसीआई ने तत्काल प्रभाव से उनको क्रिकेट से निलंबित भी कर दिया था। यही हाल केएल राहुल का भी हुआ था।

फजीहत के बाद पांड्या ने मांगी थी माफी-

फजीहत के बाद पांड्या ने मांगी थी माफी-

हालांकि बाद में विश्व कप जैसी प्रतियोगिता को देखते हुए सीओए ने इन दोनों खिलाड़ियों से निलंबन वापस ले लिया था और हार्दिक की टीम इंडिया में वापसी भी हुई थी। इस पूरे विवाद में हुई फजीहत के बाद हार्दिक ने बार-बार क्रिकेट फैंस और बीसीसीआई से दोबारा ऐसी गलती ना होने की माफी भी मांगी थी।

अंबाती की बारात में 'सितारों' ने लगाए चार चांद-

अंबाती की बारात में 'सितारों' ने लगाए चार चांद-

अब हार्दिक पांड्या को कॉफी विद करण शो के होस्ट करण जौहर के साथ एक बार फिर से देखा गया है। ये मौका था रिलायंस इंडस्ट्रीज के वारिस आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के परिणय सूत्र समारोह का। इस शानदार समारोह में देश-विदेश की कई हस्तियों ने शिरकत करके महफिल को चार चांद लगाए। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इस रंगीन महफिल की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगी जिसमें आकाश की मां नीता, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, करण जौहर जैसी बॉलीवुड हस्तियां, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और दूसरे सेलिब्रिटी भी झूमते नजर आ रहे हैं।

मांजरेकर को मिल गया नंबर चार के लिए 'परफेक्ट' बल्लेबाज, रायडू नहीं है लिस्ट में

मस्तमौला हार्दिक का जौहर संग डांस-

इस शादी में कई क्रिकेट हस्तियों ने भी शिरकत की और आजकल टीम से खराब फिटनेस के कारण बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या भी पहुंचे। हार्दिक यहां अपने बिल्कुल चिर-परिचित मस्तमौला अंदाज में ही नजर आए। इतना ही उन्होंने कॉफी विद करण के मेजबान करण जौहर के साथ जमकर डांस भी किया। पांड्या और जौहर को इस दौरान गले लगाने के बाद एक साथ नाचते हुए देखा गया। बता दें कि करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के विवाद के बाद यह पहला मौका था, जब हार्दिक और करण एक-साथ नजर आए।

Story first published: Tuesday, March 12, 2019, 17:06 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+