Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1436 दिन बाद आउट हुई यह महिला खिलाड़ी, सचिन को मानती हैं अपना 'आदर्श'

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां कोई खिलाड़ी मैदान पर अद्भुत प्रदर्शन करने पर सुर्खियां बटाैरता है। लेकिन आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की एलिस पैरी ने महिला एशेज टेस्ट मैच के दाैरान आउट होकर सुर्खियां बटोरी हैं। पैरी मैच के दूसरे दिन 116 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। उन्हें लाैरा मार्शन ने आउट किया लेकिन इसमें भी एक बड़ा रिकाॅर्ड बन गया। पैरी टेस्ट क्रिकेट में 1436 दिन बाद आउट हुईं। इसी के साथ उनके पास लंबे समय तक आउट न होने का रिकॉर्ड भी बन गया है।

2015 में हुई थी आउट

2015 में हुई थी आउट

इससे पहले टेस्‍ट क्रिकेट में साल 2015 में आउट हुई थीं। इसके बाद 3 साल 11 महीनों और 6 दिन में उन्‍होंने 655 गेंदों का सामना किया और 329 रन बनाए। इंग्‍लैंड के खिलाफ अभी चल रहे टेस्ट मैच से पहले उन्‍होंने दोहरा शतक लगाया था। 9 नबंवर 2017 में उन्‍होंने नाबाद 213 रन की पारी खेली थी। पैरी के रिकॉर्ड में एक तथ्‍य यह भी है कि पिछले 4 साल में उनका यह तीसरा ही टेस्‍ट मैच। है। 2015 में वह 11 अगस्‍त को इंग्‍लैंड के खिलाफ 13 रन बनाकर आउट हुई थी। पैरी का यह आठवां टेस्ट मैच रहा।

ICC ने किए क्रिकेट नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव, अब 12वां खिलाड़ी भी खेल सकेगा प्लेयिंग इलेवन में

कौन है एलिस पैरी

कौन है एलिस पैरी

पैरी की गिनती खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में की जाती है। उनका जन्म 3 नवंबर 1990 को हुआ था इस खिलाड़ी ने 16 की उम्र में क्रिकेट में डेब्यू किया था और साथ में फुटबॉल टीम में भी जगह बना ली थी लेकिन उन्होंने अंत में क्रिकेट को चुना। 2015 की महिला एशेज में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। पेरी एक क्रिकेटर और फुटबालर होने के साथ साथ सफल मॉडल भी हैं। 2017 में उन्‍हें आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया था।

सचिन को मानती हैं आदर्श

सचिन को मानती हैं आदर्श

एलिस पैरी क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानती हैं। पैरी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं और उन्हें अपना आदर्श मानती हूं वो उनसे कई बार टिप्स भी ले चुकी हैं। इनके साथ इन्होंने यह भी कहा कि मैं कोहली की फिटनेस की भी बहुत बड़ी फैन हूं।

धोनी का विंडीज दाैरे पर जाना मुश्किल, 15 दिन के लिए करने जा रहे हैं ये काम

Story first published: Saturday, July 20, 2019, 12:58 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+