For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी का विंडीज दाैरे पर जाना मुश्किल, 15 दिन के लिए करने जा रहे हैं ये काम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर चारों तरफ से मिल रहे सवालों के बीच अपने परिवार संग रांची में स्थित घर में पहुंच चुके हैं। धोनी गुरुवार की शाम को फ्लाइट से रांची पहुंचे। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी थीं। धोनी के रांची आने के बारे में किसी को सूचना नहीं थी। वह एयरपोर्ट से सीधे रातू के सिमलिया स्थित अपने आवास निकल गए। भारतीय टीम अगस्त की शुरूआत में विंडीज दाैरे पर जाएगी। धोनी के अब रांची में पहुंचने के बाद विंडीज दाैरे पर जाना मुश्किल ही माना जा रहा है। खबरों के अनुसार धोनी 15 दिन के लिए खास काम की तैयारी में जुटेंगे जिस कारण वह विंडीज दाैरे पर भी नहीं जा सकेंगे।

करेंगे ये काम

करेंगे ये काम

दरअसल, संन्यास को लेकर सवालों में घिरे धोनी दो हफ्ते की आर्मी ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं। धोनी भारत की प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। सेना में ट्रेनिंग का फैसला धौनी ने दो माह पहले ही ले लिया था। सूत्रों के मुताबिक धोनी ने इस संबंध में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है। अगस्त में धोनी 15 दिन के लिए सेना की सेवा में रहेंगे। धोनी को सेना से कितना लगाव है, यह किसी से छुपा नहीं है। वह कई बार कह चुके हैं कि अगर वो क्रिकेट ना खेलते तो सेना में जाना पसंद करते।

लगी हैं संन्यास की अटकलें

लगी हैं संन्यास की अटकलें

धोनी जब सेना के बीच होंगे तक भारतीय टीम विंडीज दाैरे पर होगी। भारत को आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार मिलने के बाद धोनी को निशाना बनाया गया था। इस मैच में धोनी ने अर्धशतक लगाया था लेकिन वो 72 गेंदों में निकला। धोनी अंतिम क्षणों में भारत को जीत दिलाने में असमर्थ दिखे जिसके बाद उन्हें हार का जिम्मेदार ठहराया जाने लगा। उनका यह आखिरी विश्व कप रहा। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो संन्यास लेने वाले हैं।

नए कोच के चयन में विराट की एक भी नहीं चलेगी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

टाला जा चुका है चयन

टाला जा चुका है चयन

बता दें कि विंडीज दाैरे पर भारतीय टीम को 3 वनडे, 3 टी20 और 2 टेस्‍ट मैच खेलने हैं। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन 19 जुलाई को ही होना था, लेकिन ठीक एक दिन पहसे प्रशासंकों की समिति के कुछ नए फैसलों के कारण इसे टाला गया। वहीं इसी बीच पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी गुरुवार को भारत लौट आए। माना जा रहा है कि धोनी के भविष्‍य पर चर्चा करने के बाद भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा।

Story first published: Friday, July 19, 2019, 10:10 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+