For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: क्यों ऋषभ पंत को मिलने चाहिये और मौके, जानें क्या बोले हरभजन सिंह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पिछले कुछ सालों में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह के परफेक्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन लगभग 1 साल से इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी में जिस तरह से निराश किया उसके चलते चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट ने भी उन्हें दरकिनार करना शुरू कर दिया है। ऋषभ पंत न सिर्फ एक अच्छे विकेटकीपर हैं बल्कि धोनी की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी करते हैं जिसके चलते वह धोनी के जाने के बाद उनकी जगह लेने के उचित उत्तराधिकारी के तौर पर देखे जा रहे थे। हालांकि उनकी खराब फॉर्म के चलते उन्हें इस साल सीमित ओवर्स प्रारूप में शुरुआती मैचों के बाद अब तक जगह नहीं मिली है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आने वाली सीरीज में इस खिलाड़ी को वनडे और टी20 टीम में जगह नहीं मिली और सिर्फ टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जहां धोनी के संन्यास के बाद इस खिलाड़ी को उनके उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था वहां इस खिलाड़ी को सीमित ओवर्स प्रारूप में जगह मिलती ही नजर नहीं आ रही है।

और पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये ICC ने जारी किया नया प्वाइंट सिस्टम, दूसरे पायदान पर खिसका भारत

इस बीच भारतीय टीम के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज का समर्थन किया है और कहा है कि इस खिलाड़ी के पास काफी प्रतिभा है और आने वाले समय में अच्छा कमबैक कर सकते हैं, ऐसे में उन्हें और मौके मिलने चाहिये।

स्पोर्टस तक से बात करते हुए हरभजन ने कहा,'जाहिर है हम सभी ने ऋषभ पंत से जिस तरह की उम्मीद की थी वह वैसा प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे हैं, हालांकि आपको भूलना नहीं चाहिये कि वो अभी काफी यंग हैं और उनके पास काफी टैलेंट है और भविष्य में वह शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। आईपीएल का 13वां सीजन उनके लिये कुछ खास नहीं रहा, वह दिल्ली के लिये ज्यादा रन नहीं बना सके। हालांकि मुंबई के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया जो कि दर्शाता है कि वो कितने क्वालिटी प्लेयर हैं। उन्हें तीनों फॉर्मेट में वापसी करनी है तो रन बना कर टैलेंट को शो करना ही होगा और मुझे लगता है कि वो ऐसा कर पाने में बहुत जल्द ही कामयाब होंगे।'

और पढ़ें: नया प्वाइंट सिस्टम भारत पर पड़ेगा भारी, टेस्ट चैम्पियनशिप से हो सकता है बाहर, जानें कैसे करता है काम

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर सके और दिल्ली कैपिटल्स के लिये 14 मैचों में 31.18 की औसत से सिर्फ 343 रन बना सके। इस दौरान वह सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके जो कि फाइनल मुकाबले में मुंबई के खिलाफ आया था।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 27 नवंबर से 3 मैचों की वनडे और फिर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसके लिये चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन और केएल राहुल को मौका दिया है लेकिन ऋषभ पंत को सिर्फ टेस्ट टीम में जगह दी गई है।

Story first published: Friday, November 20, 2020, 17:43 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+