विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये ICC ने जारी किया नया प्वाइंट सिस्टम, दूसरे पायदान पर खिसका भारत

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस का असर किसी चीज पर सबसे ज्यादा पड़ा है तो वह है खेल का मैदान जिसके चलते न सिर्फ खिलाड़ी घरों में रहने को मजबूर हो गये बल्कि इसके चलते आने वाले समय के लिये निर्धारित टूर्नामेंट के भी टाइम टेबल पर असर देखने को मिला है। इसका असर आईसीसी की ओर से टेस्ट क्रिकेट को रोमांचित बनाने के लिये शुरू की गई आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप पर भी देखने को मिला जिसकी वजह से पिछले 8 महीनों में कई सारे प्रस्तावित टेस्ट सीरीज आयोजित नहीं किये जा सके।

टेस्ट सीरीज न खेल पाने के चलते टीमों ने आईसीसी से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को आगे खिसकाने की मांग की थी जिसे ठुकराते हुए आईसीसी ने इस चैम्पियनशिप का फाइनल मैच जून में ही रखने की बात कही है, हालांकि टीमों को ज्यादा मौका मिल सके इसके लिये उसने अपने प्वाइंटस सिस्टम में बदलाव कर दिया है।

और पढ़ें: IND vs AUS: रमीज राजा ने बताया क्यों विराट के बिना भी खतरनाक है टीम इंडिया

आईसीसी ने गुरुवार को नया प्वाइंटस सिस्टम जारी किया है जिसके अनुसार अब टीमों को अंको के आधार पर नहीं बल्कि जितनी सीरीज खेली उसमें हासिल किये गये अंक प्रतिशत के आधार पर फैसला किया जायेगा। आईसीसी की ओर से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में नया प्वाइंट सिस्टम लागू करने के बाद 480 अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज भारतीय टीम अब 75 % के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है जबकि 360 अंको के साथ काबिज ऑस्ट्रेलिया की टीम 82.22% के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है।

वहीं इंग्लैंड की टीम 60.83 प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर बरकरार है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम भी चौथे पायदान पर काबिज हो गई है। हालांकि नये प्वाइंट सिस्टम के लागू होने के बाद टॉप 4 में से किसी भी टीम के टॉप 2 पर फिनिश करने के आसार बढ़ गये हैं।

और पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें अपने पहले बच्चे को देखने में लगे महीनों, बीच सीरीज में लौटेंगे विराट

गौरतलब है कि भारतीय टीम को अभी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया को भी भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। उसका बांग्लादेश के साथ दौरा रद्द हो गया है। वहीं इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ सीरीज खेलनी है और श्रीलंका के साथ वह लगातार सीरीज को रिशेड्यूल करने में लगा है।

Story first published: Thursday, November 19, 2020, 23:35 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+