चैपल को गरियाने में भज्जी भी पीछे नहीं, कहा पड़े थे गांगुली के पीछे
नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, जहीर खान के बाद अब भारत के स्टार स्पिनर रह चुके मिस्टर हरभजन सिंह ने चैपल के खिलाफ अपना मुंह खोला है। इन दिनों टीम इंडिया में अपना जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हरभजन सिंह ने कहा कि हां सचिन पा जी ने जो कहा है वो सही है। चैपल वाला दौर टीम इंडिया का सबसे खराब वक्त था।
भज्जी की ओर से भी और भी संगीन बातें कही गई हैं, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि टीम के कुछ खिलाड़ी इस आस्ट्रेलियाई को चुनिंदा गलत जानकारी मुहैया कराते थे।जिसके बाद चैपल टीम के खिलाड़ियों के पीछे पड़ जाते थे। वो सौरभ से पर्सनल रंजिश रखते थे और सौरभ का टीम से आउट होना चैपल की करनी की ही देन है।
गौरतलब है कि अपनी किताब 'प्लेइंग इट माई वे' में सचिन ने लिखा है कि चैपल ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और कई सीनियर खिलाड़ियों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया।
इसलिए जब चैपल गये तो किसी को दुख नहीं हुआ, टीम के किसी भी सदस्य को चैपल के बर्खास्तगी को लेकर निराशा नहीं थी। सचिन ने यह भी आरोप लगाया कि चैपल टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करना चाहते थे। सचिन के मुताबिक चैपल भारतीयी टीम की एकता को छिन्न-भिन्न कर देना चाहते थे। चैपल कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
