For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन सिंह ले सकते हैं संन्यास, IPL की फ्रैंचाइजी से मिला बड़ा ऑफर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह जल्द ही संन्यास ले सकते हैं। हरभजन लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। वह मैदान पर भी खेलते हुए नजर नहीं आते, बल्कि कमेंट्री में अपनी धाक जमा चुके हैं। पिछले आईपीएल में हरभजन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा था। उन्हें कुछ मैच खेलने का माैका मिला, लेकिन यूएई में खेले गए टूर्नामेंट में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि हरभजन आधिकारिक तौर पर अगले हफ्ते क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs SA : साउथ अफ्रीका दाैरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

IPL की फ्रैंचाइजी से मिला बड़ा ऑफर

IPL की फ्रैंचाइजी से मिला बड़ा ऑफर

हरभजन आईपीएल 2022 में किसी फ्रैंचाइजी के लिए स्टाफ के रूप में काम कर सकते हैं। खबर है कि एक नामी फ्रैंचाइजी ने उन्हें स्टाफ में बड़ी जिम्मेदारी देने का ऑफर किया है। आईपीएल के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा, ''हरभजन सलाहकार, मार्गदर्शक या सलाहकार समूह का हिस्सा बन सकते हैं, जिस फ्रेंचाइजी के साथ हरभजन संपर्क में हैं, वह अपने अनुभव का इस्तेमाल उनके लिए करना चाहता है।" हरभजन नीलामी के लिए फ्रैंचाइजी के चुनिंदा खिलाड़ियों की मदद करने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ले चुके हैं 150 विकेट

ले चुके हैं 150 विकेट

हरभजन आईपीएल में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। मुंबई और चेन्नई की खिताबी जीत में भी वह हिस्सा रहे हैं। हरभजन के पास आईपीएल 2021 में केकेआर के साथ ट्रॉफी जीतने का भी मौका था, लेकिन टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी। हरभजन ने आईपीएल में 163 मैच खेले हैं और 150 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर पांच विकेट लेना रहा है। उन्होंने 833 रन भी बनाए हैं। हरभजन आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं।

हरभजन को भारतीय की ओर से सबसे पहले 1998 में खेलने का मौका मिला था। उनका क्रिकेट कॅरियर काफी लंबा रहा है और उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं। साथ ही 236 वनडे मैचों में 269 विकेट चटकाए। उन्होंने 28 टी20आई मैच भी खेले, जिसमें 25 विकेट लिए हैं। हरभजन ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 3 मार्च 2016 को टी20आई के रूप में खेला था।

चक्रवर्ती को दिए थे टिप्स

चक्रवर्ती को दिए थे टिप्स

गाैर हो कि हरभजन ने नए खिलाड़ी बनाने में दिलचस्पी दिखाई है। पिछले साल केकेआर के साथ अपने जुड़ाव में, हरभजन ने वरुण चक्रवर्ती को टिप्स देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में केकेआर द्वारा मांगे गए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक वेंकटेश अय्यर ने पहले खुलासा किया था कि हरभजन ने उनको कुछ नेट सत्र के बाद कहा था कि वह लीग में सफल होगा। वेंकटेश ने उस समय तक एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला था।

पिछले सीजन में केकेआर के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम और कप्तान ओवेन मोर्गन ने टीम चयन पर हरभजन की सलाह का पालन किया था। फिर वेंकटेश को माैका मिला, जिसका परिणाम सबको देखने को मिला। सूत्र के अनुसार, 'हरभजन जल्द ही औपचारिक रूप से संन्यास का ऐलान करना चाहते हैं। उन्होंने एक फ्रेंचाइजी से बात कर ली है। उन्होंने फ्रेंचाइजी की पेशकश में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन समझौते की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही वह इसकी जानकारी खुद देंगे।''

Story first published: Wednesday, December 8, 2021, 9:05 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+