For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA : साउथ अफ्रीका दाैरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : भारतीय क्रिकेट टीम ने मेहमान न्यूजीलैंड को खाली हाथ वापस घर लाैटने पर मजबूर किया। भारत ने पहले तीन टी20आई मैचों की सीरीज में कीवी टीम का सफाया किया, फिर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बाजी मारी। अब भारतीय टीम का अगला टारगेट साउथ अफ्रीका को मात देना होगा। भारतीय टीम अफ्रीकी दाैरे पर तीन टेस्ट और तीन ही वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा होना बाकी है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे नाम हैं जिनके ऊपर सबकी खास नजरें रहने वाली हैं। काैन हैं वो खिलाड़ी, आइए जानें-

यह भी पढ़ें- जहीर खान बोले- भारत में अब टैलेंज से भरे खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं

1. मयंक अग्रवाल

1. मयंक अग्रवाल

ओपनर मयंक अग्रवाल को टीम में जगह मिलना तय लग रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 150 रनों की पारी खेल शानदार वापसी की थी। वैसे तो मयंक का करियर इस शतकीय पारी से पहले सवालों के घेरे में चल रहा था, लेकिन अब उन्होंने फिर से चनयकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर बनाए रखने का काम किया है। अगर मयंक को जगह मिलती है तो उनके प्रदर्शन पर गहरी नजरें होंगी। कुल मिलाकर मयंक के लिए अफ्रीकी दाैरा बहुत ही अहम होने वाला है। अगर मयंक अफ्रीकी दाैरे पर रन बरसाते हैं तो उनका टीम में बने रहना तय होगा। मयंक 16 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 47.93 की एवरेज से 1294 रन बना चुके हैं। मयंक के नाम 4 शतक के साथ 2 दोहरे शतक भी शामिल हैं।

2. श्रेयस अय्यर

2. श्रेयस अय्यर

इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में टेस्ट डेब्यू का माैका मिला था। अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही पहली पारी में शतक आैर दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर चयनकर्ताओं को यह समझाने का काम किया कि उनका लिया फैसला गलत नहीं था। अय्यर को मध्यक्रम का अहम बल्लेबाज माना जा रहा है। अभी तक अय्यर ने जिस तरह से क्लास दिखाई है, उससे अधिक संभावना है कि उन्हें अफ्रीकी दाैरे के लिए चुना जाएगा। अय्यर ने 2 टेस्ट मैचों में 202 रन बना लिए हैं। उनके पास 22 वनडे खेलने का भी अनुभव है। अब अगर अय्यर को जगह मिलती है तो उन्हें फिर से रन बरसाने होंगे ताकि मध्यक्रम के लिए अपनी जगह पक्की की जाए। अय्यर अब अफ्रीकी दाैरे पर कैसी भूमिका निभाते हैं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

3. अक्षर पटेल

3. अक्षर पटेल

यह नाम इस साल बहुत ज्यादा सुर्खियों में आया है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल को इसी साल फरवरी में टेस्ट डेब्यू करने का माैका मिला था, लेकिन खिलाड़ी ने इसे भुनाने का कोई माैका नहीं छोड़ा। पटेल अभी तक खेले 5 मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं, जिसमें 5 बार तो उन्होंने एक पारी में 5 या इससे अधिक विकेट चटकाए हैं। उनके नाम एक 10 विकेट हाॅल भी दर्ज है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्षर ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 3 रन बनाए थे, लेकिन दूसरी पारी में नाबाद 28 रनों का योगदान दिया था। इसके अलावा जब दूसरे टेस्ट में बारी आई तो उन्होंने पहली पारी में 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। फिर दूसरी पारी में महज 26 गेंदों में नाबाद 41 रन बना दिए थे, जिसमें 3 चाैके तो 4 छक्के शामिल थे। दो मैचों की सीरीज में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 9 विकेट चटकाए। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। अब अक्षर पटेल फिर से ऐसा खेल दिखा पाएंगे या नहीं, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

Story first published: Tuesday, December 7, 2021, 23:48 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+