भज्जी ने खोला राज..आखिर क्यों मां का लाडला बिगड़ गया?
नई दिल्ली। हाल ही में छोटी सी गुड़िया के पापा बने हरभजन सिंह भले ही इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन ट्विटर और क्रिकेटरों से दूर नहीं। 7 अगस्त को 'फ्रेंडशिप डे' के दिन हर किसी की तरह भज्जी ने अपने दोस्तों को याद किया और उन महान क्रिकेटरों का नाम लिया जिनकी वजह से वो बिगड़ गये हैं।
बेहद ही मजाकिया लहजे में भज्जी ने ट्विटर पर लिखा कि जिनकी वजह से मैं बिगड़ा हूँ.. आज उन्हींं ... का दिन है...!! @YUVSTRONG12 @ImZaheer #ashishnehra #happyfriendshipday 3 culprits'
भज्जी के इस ट्वीट से पता चला कि उनके बेस्ट फ्रेंडस में जहीर खान, युवराज सिंह और पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर शामिल हैं। भज्जी ने हाल ही में शोएब अख्तर के साथ एक टीवी प्रोग्राम में जज की भूमिका भी निभायी थी लेकिन पापा बनने के बाद उनका मूड चेंज हो गया और उन्होंने टीवी प्रोग्राम बीच में छोड़ दिया।
जिनकी वजह से मैं बिगड़ा हूँ..
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) 7 August 2016
आज उन्ही कमबख़्तो का दिन है...!! @YUVSTRONG12 @ImZaheer #ashishnehra #happyfriendshipday 3 culprits😂😂😂😂 ❤️❤️😘
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
