For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'बस 40 किलो'- रोहित की वर्कआउट VIDEO पर हरभजन ने किया मजेदार कमेंट

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ट्रोल करने वाले क्रिकेटर्स कोई नई बात नहीं है, लेकिन भारत के सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा इनमें से अधिकांश ऐसी गतिविधियों में शामिल होते हैं। चाहे वह टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल की अक्सर टांग खींचना हो या भारतीय टीम के नए खिलाड़ियों को ट्रोल करना हो, रोहित अक्सर अपने मजाक से सबको लोटपोट करते रहते हैं।

लेकिन इस बार रोहित तब खुद ट्रोल हो गए जब हरभजन सिंह ने भारत के सलामी बल्लेबाज की एक वीडियो पर मजेदार कमेंट किया।

रोहित ने शेयर की डेड-लिफ्ट करते हुए VIDEO

रोहित शर्मा ने मंगलवार को अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। वीडियो में उन्हें 'डेडलिफ्ट' करते हुए देखा गया था जबकि फोटो में वे 'डंबल रो' कर रहे हैं।

"इसके लिए केवल 40 किलो? कमऑन शाणा, "हरभजन ने रोहित के इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी की।

IND vs NZ: पृथ्वी शॉ को मिलेगी पूरी छूट, कोहली ने बताई टेस्ट में टीम की 'सोच'

'बस 40 किलो, कमऑन शाणा'

'बस 40 किलो, कमऑन शाणा'

5 पारियों में दो अर्द्धशतक लगाकर न्यूजीलैंड में अच्छी T20I श्रृंखला हासिल करने वाले रोहित को माउंट माउंगानुई में पांचवें और अंतिम T20I के दौरान कॉफ की चोट के बाद एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला से बाहर कर दिया गया था। भारत के सलामी बल्लेबाज चोटिल होने के चलते मैदान पर उतरने में असमर्थ थे। उनकी जगह पर मयंक अग्रवाल को एकदिवसीय टीम में जगह दी, जबकि शुभमन गिल को दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए बुलाया।

रोहित को भारत ने ODI में किया बुरी तरह मिस

रोहित को भारत ने ODI में किया बुरी तरह मिस

भारत पर रोहित की चोट का तुरंत प्रभाव हुआ क्योंकि मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के नए टीम संयोजन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपनी शुरुआत की लेकिन भारत को अच्छी शुरुआत देने में असफल रहे। T20I में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराकर भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 3-0 से गंवा दी।

भारतीय टीम प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से पहले अपनी फिटनेस हासिल करेंगे।

इस बीच, विराट कोहली की अगुवाई वाली भारत की टीम वेलिंगटन में शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

Story first published: Wednesday, February 19, 2020, 16:11 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+