
कोहली ने दिए टीम संयोजन के संकेत
हनुमा विहारी विदेशी जमीन पर टीम के लिए टेस्ट में नं 6 बल्लेबाज हैं, वे टीम में पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत तीन विशेषज्ञ पेसर हैं।
रविचंद्रन अश्विन अकेले स्पिनर तौर पर टीम में हो सकते हैं, हालांकि रवींद्र जडेजा के हरफनमौला कौशल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
IND vs NZ: बुमराह की बॉलिंग पर बोले शेन बॉन्ड, क्या टेस्ट में दिखा पाएंगे कमाल
रणजी ट्रॉफी के खेल के दौरान टखने की चोट के कारण तीन हफ्ते तक बाहर रहने वाले इशांत ने नेट्स पर पूरा जोर लगाया और अपनी गति और उछाल से बल्लेबाजों को परेशान किया।
कोहली ने कहा, "वह (ईशांत) टखने की चोट के बाद पहले की तरह सामान्य और अच्छे लग रहे थे। वह फिर से अच्छे क्षेत्रों में गेंद कर रहे हैं और उन्होंने एक-दो बार न्यूजीलैंड में (टेस्ट क्रिकेट) खेला है, इसलिए उनका अनुभव हमारे लिए उपयोगी होगा। कोहली ने कहा कि उन्हें तेज और अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा था।

टीम की सोच पर क्या बोले कोहली-
कोहली ने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन शॉ के प्राकृतिक स्ट्रोक-प्ले पर अंकुश लगाने से परहेज करेगा। यानी पृथ्वी को उनके शॉट्स खेलने दिए जाएंगे।
"पृथ्वी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसका अपना खेल है और हम चाहते हैं कि वह अपने हिसाब से खेले। इन लोगों के ऊपर यह दबाव नहीं दिया जा रहा है कि किसी भी हाल में परफार्म करो।
"उनके पास विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कोई नर्वस करने वाली बात नहीं है। खाली दिमाग से ऐसे खेलना होगा, जैसे मयंक ने ऑस्ट्रेलिया में खेला, पृथ्वी न्यूजीलैंड में भी ऐसा कर सकता है।
न्यूजीलैंड की टीम के लिए जहां पूरी तरह तेज गति के आक्रमण के साथ जाने की संभावना है, लेकिन भारतीय कप्तान अपनी टीम की मजबूती के साथ रहना चाहते हैं, जो एक स्पिनर के साथ चार गेंदबाजों का अटैक बनाएगा।

3 पेसर 1 स्पिनर के साथ उतर सकता है भारत
उन्होंने कहा, "अगर यह जोहानिसबर्ग की पिच होती, तो मैं कह सकता था कि यह एक संभावना है (चार पेसर खेलने के लिए) लेकिन हमारी टीम में वह कौशल है कि हम केवल तीन तेज गेंदबाजों के साथ अन्य टीमों को आउट कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा, '' आपको विश्वस्तरीय कुशल स्पिनर की जरूरत है, जो किसी भी पिच पर विकेट ले सके। हम यह पता लगाना चाहेंगे कि सबसे घातक संयोजन क्या है, जो हमें संतुलन देता है, "उन्होंने कहा।
एक गेंदबाजी ग्रुप के रूप में यह पिछली बार न्यूजीलैंड टीम से बेहतर है और यही कारण है कि हमें पिछले ढाई वर्षों में इतनी सारी टीमों को ऑल-आउट किया है। हम यहां भी दोहराना चाहेंगे। "


Click it and Unblock the Notifications
