इस टीवी कॉमेडी शो की शुरुआत में ही अलग हो रहे हैं हरभजन सिंह ! जानिए कौन है वजह

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह अब लाइफ ओके पर आने वाले नए कॉमेडी शो 'मज़ाक मज़ाक में नज़र नहीं आएंगे। आपको बता दें कि इसके लिए शोएब अख़्तर और हरभजन सिंह का प्रोमो भी शूट हो चुका था।

हरभजन के इस अचानक लिए गए फैसले की वजह है उनकी हाल ही में जन्मी बेटी। दरअसल, हरभजन सिंह और गीता बसरा ने कुछ दिनों पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। अब हरभजन की ख़्वाहिश है कि वह अपनी बीवी और बच्ची के साथ लंदन में कुछ और वक्त तक रुकें। हरभजन ने शोएब अख्तर को बताया..ब्रदर फ्रॉम एनअदर मदर

हरभजन के शो छोड़ने के बाद अब उनकी जगह मशहूर संगीतकार अनु मलिक लेंगे। लाइफ ओके का यह शो अनु मलिक के लिए एक नया तरह का अनुभव होगा क्योंकि उन्होंने अबतक किसी हास्य रिएलिटी शो में जज की भूमिका नहीं निभाई है।

शो के निर्मातओं की मानें तो हरभजन सिंह कुछ व​क्त बाद वापस इस शो से जुड़ेंगे लेकिन उनके लौटकर आने तक अनु ​मलिक की सेवाएं ली जाएंगी। इस नए अनुभव के बारे में अनु मलिक काफी उत्साहित हैं।

उनका मानना है कि यह अनुभव कुछ हटकर होगा। वे चाहते हैं कि लोग उन्हें सिर्फ संगीत से ही जोड़कर न देखें। वह खुश हैं कि वह पहली बार कोई कॉमेडी रिएलिटी शो को जज करने वाले हैं।

मालूम हो कि अनु मलिक टीवी पर भी एक लो​कप्रिय चेहरा हैं क्योंकि वह इससे पहले भी कई रिएलिटी शो में जज की भूमिका निभा चुके हैं। इनमें 'इंडियन आइडल' और 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' आदि काफी लोकप्रिय रहे हैं।

Story first published: Wednesday, August 3, 2016, 15:54 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+