हरभजन ने शोएब अख्तर को बताया..ब्रदर फ्रॉम एनअदर मदर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह 'लाइफ ओके' चैनल के एक खास कॉमेडी शो 'मजाक मजाक में'..बतौर जज नजर आने वाले हैं जिसमें उनकेे साथ दिखेंगे रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर।

क्रिकेट के मैदान पर तो आपने कई बार भज्जी और रावलपिंडी को एक-दूसरे के साथ भिड़ते देखा होगा लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि ये दोनों एक साथ मंच शेयर करते दिखेंगे।

इसमें कोई शक नहीं दोनों ही अपने-अपने देश के आईकॉन हैं और दोनों का कोई सानी नहीं हैं। वैसे खेल के वक्त दोनों के बीच में भले ही जीतने पंगे हुए हों लेकिन खेल के बाहर दोनों एक-दूसरे की काफी इज्जत करते दिखते हैं।

हाल ही में भज्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अख्तर के साथ एक फोटो शेयर की है और उस पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा है शोएब भाईजान खुश दोस्त, मजेदार इंसान, ब्रदर फ्रॉम एनअदर मदर, सरदारी...। आपको बता दें कि कॉमेडी शो 'मजाक मजाक में' 23 जुलाई से ऑनएयर होगा।



Story first published: Wednesday, July 13, 2016, 15:51 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+