नशे के भंवर से निकालकर युवाओं को क्रिकेट से जोड़ेंगे भज्जी
कोलकाता। भारत के महान क्रिकेटरों में से एक हैं दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह, जिन्होंने एक बार फिर से अपनी महानता का सबूत पेश किया है। भज्जी ने नाम से विख्यात गेंदबाज हरभजन सिंह ने कोलकाता में अपनी क्रिकेट अकदामी शुरू की, जिसका उद्देश्य मकसद नशे के चंगुल में फंसे युवाओं को क्रिकेट से जोड़ना है।
हरभजन की देश में यह पांचवीं अकादमी है और उनमें से एक उनके गृह राज्य पंजाब में भी है जहां सैकड़ों की संख्या में युवा हैं।
युवाओं को नशे के भंवर से निकालेंगे
कोलकाता के मेगासिटी स्थित न्यू टाउन में दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एकैडमी (एचएसआईएस) को लांच करते हुए हरभजन ने कहा, "पंजाब में अकादमी खोलने का मेरा एक कारण वहां युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाना है। उन्हें नशे के चंगुल से छुड़ाकर क्रिकेट की ओर ले आने का विचार है।"
हरभजन ने कहा कि यह अकादमी युवाओं को अपनी क्रिकेट प्रतिभा निखारने के लिए मंच मुहैया कराएगा।
कौन जाने यहां कोई और दादा हो
आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी हरभजन ने कहा, "हम यहां रुपया कमाने के मकसद से नहीं आए हैं, बल्कि हम यहां क्रिकेट को बढ़ावा देने आए हैं। यही हमारा एजेंडा है। बंगाल या भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हमें सिर्फ उन्हें सर्वश्रेष्ठ बुनियादी सुविधाएं देने की जरूरत है। कौन जानता है कि हम इस तरह बंगाल को अगला दादा (सौरभ गांगुली) दे दें।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
