हरभजन सिंह ने चुनी अपनी ऑल टाइम टी20 इलेवन, कोहली को किया बाहर, धोनी को बनाया कप्तान
नई दिल्लीः भारत के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी ऑल-टाइम टी20 इलेवन चुनी है और कप्तान विराट कोहली को बाहर का दरवाजा दिखाया है। मौजूद समय में टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है जहां भारतीय टीम का सफर बहुत अच्छा नहीं रहा है और वे लीग स्टेज से ही इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। विराट कोहली की फॉर्म भी काफी समय से शक के दायरे में हैं और वे आज की तारीख में सबसे निरंतर रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं रह गए हैं।
हरभजन ने अपनी ऑल टाइम इलेवन में चार खिलाड़ी दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज की टीम से चुने, तीन भारतीयों को चुना, एक इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका से चुना। उन्होंने महान महेंद्र सिंह धोनी को इस टीम का कप्तान चुना है।

रोहित-गेल ओपनर, बटलर नंबर तीन पर-
हरभजन सिंह उस टीम का हिस्सा थे जिसने धोनी की अंडर में 2007 का वर्ल्ड कप जीता था। ओपनिंग स्लॉट के लिए हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और क्रिस गेल का नाम लिया है। उन्होंने स्पोर्ट्सकीड़ा के लिए चुनी अपनी टीम में ये दो दिग्गज ओपनिंग स्लॉट पर चुने हैं। उन्होंने डेविड वार्नर को इस रोल से बाहर कर दिया है। इंग्लैंड के तेज विकेटकीपर जोस बटलर को नंबर तीन पर रखा गया है। वे विराट कोहली की जगह पर खेलेंगे।
इन 8 टीमों ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए क्वालिफाई, वेस्टइंडीज के हाथ लगी मायूसी
बटलर ने मौजूद टी20 वर्ल्ड कप में धुआंधार पारियां खेलकर दुनिया को चमकृत किया है। वैसे बटलर ने अपनी नेशनल टीम और फ्रेंचाइजी टीमों के लिए ओपनिंग ही की है। हालांकि हरभजन को लगता है कि बटलर नंबर तीन पर भी काफी प्रभावी होंगे।
हरभजन ने कहा, वे काफी विश्वसनीय हैं और एक बार चीजों को कंट्रोल में लेने के बाद गेम को सेट कर सकते हैं।

कप्तान धोनी के लिए नंबर 6 पर बैटिंग चुनी-
हरभजन ने मिडिल ऑर्डर में काफी ताकतवर बैटिंग चुनी है जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन को नंबर चार पर रखा है। दक्षिण अफ्रीका के महान एबी डिविलियर्स को नंबर पांच पर रखा है और नंबर 6 पर कप्तान धोनी आते हैं। इस टीम में हरभजन सिंह ने टी-20 इतिहास के दो सबसे शानदार खिलाड़ियों में शामिल ब्रावो और कीरोन पोलार्ड को चुना है। 41 साल के भज्जी का कहना है कि कोई भी टीम किरोन पोलार्ड के बिना अधूरी है। यहां पर T20 फॉर्मेट की बात हो रही है।
हरभजन कहते हैं, बैटिंग ऑर्डर ऊपर नीचे हो सकता है और पोलार्ड भी उसी हिसाब से अपनी बैटिंग में बदलाव कर सकते हैं। कोई भी T20 टीम पोलार्ड के बिना अधूरी है।

राशिद खान की जगह पर सुनील नरेन को चुना-
दिलचस्प बात यह है कि टर्मिनेटर हरभजन ने केवल एक ही स्पिनर अपनी टीम में चुना है और वह है सुनील नरेन जो कि इस फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन स्पिनरों में से एक हैं। हालांकि राशिद खान को जगह मिलनी चाहिए थी लेकिन भज्जी ने उनको जगह नहीं थी। तेज गेंदबाजी विभाग में हरभजन ने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह जैसे बहुत ही खतरनाक तेज गेंदबाजों को चुना है।
हरभजन सिंह की ऑल टाइम T20 इस प्रकार है- रोहित शर्मा, क्रिस गेल, जोस बटलर, शेन वाटसन, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, किरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
