For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस युवा खिलाड़ी के फैन हुए हरभजन सिंह, कहा- बन सकते हैं भारत के अगले कपिल देव

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि भारतीय टीम को ओवल के मैदान पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के लिये 8 नंबर पर लंबे समय के लिये ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला गया जिसमें शार्दुल ठाकुर ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया जो कि मैच के लिये अहम साबित हुए तो वहीं पर 3 अहम विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाई।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा,'मैं उन्हें भारत के लिये 8 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार रन बनाते हुए देखना चाहता हूं, खासतौर से ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में जहां आप दो स्पिन गेंदबाजों को एक साथ नहीं खिला सकते हैं और टीम को अपने मुख्य गेंदबाजों के साथ एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत होती है जो नंबर 5 से नंबर 7 के बीच बल्लेबाजी कर सके। शार्दुल ठाकुर में 8 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इसकी काफी काबिलियत है जहां पर वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर टीम को जीत दिला सकते हैं।'

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच के घर आई नन्ही परी, जानें क्या रखा है नाम

हरभजन सिंह का मानना है कि शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के लिये तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर का जवाब हो सकते हैं, खासतौर से हार्दिक पांड्या की सर्जरी के बाद गेंदबाजी न कर पाने के चलते ठाकुर को उनकी जगह पर आसानी से मौका दिया जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स में शार्दुल ठाकुर के साथ आईपीएल में समय बिता चुके हरभजन सिंह का मानना है कि यह खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी और आईपीएल टीमों के लिये भी काफी भरोसेमंद खिलाड़ी रहा है।

उन्होंने कहा,' अगर वो लगातार अपनी बल्लेबाजी पर काम करते रहे और अपनी गेंदबाजी में ऐसे ही मेहनत करते रहे तो वो भारत के लिये डिपेंडेबल ऑल राउंडर ढूंढने की समस्या को दूर कर सकते हैं और वो अगले कपिल देव बन सकते हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी शानदार रहता है और जैसे-जैसे वो अच्छी बल्लेबाजी करते रहेंगे उनका आत्म-विश्वास भी बढ़ता रहेगा।'

और पढ़ें: 'अगर खेलता टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल तो जीत जाते ट्रॉफी', शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए पूर्व चयनकर्ता

हरभजन सिंह ने आगे बात करते हुए कहा कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए पिछले कई सालों में शानदार प्रदर्शन किया है और उनकी घरेलू टीम उनके प्रदर्शन पर निर्भर करती है। यह सही समय है जब वो अपने खेल को अगले स्तर पर ले जायें और उन्होंने बिल्कुल वैसा ही करके दिखाया। मुझे नहीं लगता कि उनके प्रदर्शन को बेहतर करने के लिये सीएसके या फिर किसी और आईपीएल फ्रैंचाइजी का हाथ है। वह उम्र और समय के साथ मेच्योर होते जा रहे हैं। वह हमेशा से ही अच्छे गेंदबाज रहे हैं।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं और सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर 10 सितंबर से खेलते नजर आयेंगे।

Story first published: Wednesday, September 8, 2021, 19:08 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+