IND vs PAK : हरभजन सिंह ने अब जाकर तोड़ी चुप्पी, शोएब अख्तर को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में कोरोना वायरस के कहर के बीच एक मुद्दा कुछ दिनों से गर्माया हुआ है। यह है भारत-पाकिस्तान के बीच मैच करवाने के लिए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों द्वारा की गई अपील पर। शुरूआत शोएब अख्तर ने कि जिन्होंने कहा था कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो जाए तो फंड इकट्ठा हो जाएगा। लेकिन उनकी इस बात पर भारतीय दिग्गजों ने सीधा जवाब दे दिया कि किसी भी हालत में आपके साथ मैच नहीं हो सकता। अब स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए अख्तर को जवाब दिया है।

जरूरी नहीं मैच करवाया जाए
हरभजन ने कहा, ''इस समय मेरे दिमाग में क्रिकेट सबसे आखिरी की चीज है। मैं इसके बारे में सोच भी नहीं रहा हूं। अगर आपको फंड जुटाना है तो इस और भी बहुत से तरीके हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि मैच करवाया जाए। मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई भी क्रिकेट या खेल के बारे में सोच रहा होगा। यह काफी छोटी चीजें हैं। इस समय जिंदगी दाव पर लगी हुई है।''

ऐसे हालात नहीं कि क्रिकेट पर बात करें
इसके आगे बोलते हुए हरभजन ने कहा, ''हां, क्रिकेट ने हमें काफी कुछ दिया है। मैंने आज जो भी हासिल किया वो सब क्रिकेट की वजह से ही है। लेकिन इस समय ऐसे हालात नहीं हैं कि क्रिकेट पर बात की जाए। हम लोगों की मदद कैसे कर सकते हैं मैं इस समय इस पर चर्चा करना बेहतर समझूंगा।'' इस बीमारी से जो माहौल बना है इसी के कारण इसी साल अत्तूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप के होने पर भी सवालिया निशान हैं।
शोएब अख्तर ने कहा- सचिन महान बल्लेबाज, लेकिन मैंने उन्हें इतनी बार आउट भी किया है

ऐसा रहा तो जिंदगी खत्म हो जाएगी
इस पर हरभजन ने कहा, ''एक आईपीएल और एक विश्व कप, अगर यह इस साल नहीं होते हैं तो इनसे क्या फर्क पड़ जाएगा? लेकिन अगर चीजें चलती रहीं तो हमारी जिंदगी खत्म हो जाएगी। '' ऑफ स्पिनर ने कहा, ''हम हर चीज को हल्के में ले रहे हैं। लेकिन इस बीमारी ने हमें हर छोटी चीज के लिए शुक्रगुजार होना सिखाया है। अभी घर पर खाना बनता है तो सोचता हूं कि चलो खाना तो है। अगर आप स्वस्थ नहीं रहेंगे तो आप अपने पैसे, कार, घर का क्या करने वाले हैं। ''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
