शाहिद अफरीदी मुद्दे पर गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया- हरभजन ने क्यों की मदद
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के चलते दुनिया भर के तमाम देशों में अभी मुश्किल भरे हालात कायम हैं जिसको देखते हुए दिग्गज खिलाड़ी से लेकर मशहूर हस्तियां तक लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी मदद के लिये आगे आये औऱ लोगों के लिये फंड जुटाने का काम कर रहे हैं। इसको देखते हुए अफरीदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और युवराज सिंह से भी मदद के लिये फंड की मांग करते हुए लोगों से अपील करने को कहा था।
और पढ़ें: इंजमाम के तंज पर दानिश कनेरिया का करारा जवाब, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा
इसके बाद दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने आगे बढ़कर न सिर्फ मदद की बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों से भी मदद करने की अपील की जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को फैन्स की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद पहली बार हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि आखिरकार उन्होंने शाहिद अफरीदी की मदद क्यों की।
और पढ़ें: क्या T20 विश्व कप में संन्यास से वापस लौटेंगे एबी डिविलियर्स, दिया बड़ा बयान

हरभजन को देश के मायने बताने की जरूरत नहीं
ट्रोलर्स के बारे में बात करते हुए हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी देश भक्ति के लिये किसी को सबूत देने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा,' हरभजन जानते हैं कि उनका देश उनके लिए क्या मायने रखता है। उन्होंने कहा कि मानवता के लिए किए गए काम को उन्हें किसी को समझाने की जरुरत नहीं है। वह भारत के लिए जीते हैं और भारत के लिए जान भी दे सकते हैं। असल में यही सच्चाई है, उनका देश हमेशा ही उनकी प्राथमिकता रहा है। जब भी उन्होंने क्रिकेट खेला है, दिल से खेला और हर कोई जानता है कि उनके लिए उनका देश क्या मायने रखता है।'

तो इस कारण हरभजन ने की शाहिद अफरीदी की मदद
गीता बसरा ने बताया कि हरभजन सिंह के बारे में बात करते हुए बताया कि आखिरी क्यों शाहिद अफरीदी की मदद की।
उन्होंने कहा,' यह काम उन्होंने अफरीदी की मदद करने के लिए किया था, जिनके साथ उन्होंने क्रिकेट खेला है, और सालों से उनकी दोस्ती है, और वह अपने देश के लिए अच्छा करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने पूरी दुनिया में अपने प्रशंसकों के सामने अपने शब्दों को फैलाने की कोशिश की, एनएस ने अपने अच्छे काम का समर्थन करने के लिए और अधिक लोगों को प्रेरित किया.'

कोरोना धर्म-देश देखकर नहीं फैलता
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से दुनिया भर में एक लाख 80 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और एक लाख 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत में 23 मार्च से लॉकडाउन घोषित किया गया है।
इस महामारी के बारे में गीता बसरा ने कहा,' धर्म या किसी और चीज को इसमें न लाएं। यहां तक कि वायरस कोई भेदभाव नहीं कर रहा है। अगर उन्होंने दूसरी किसी टीम के सदस्य जैसे वेस्टइंडीज या इंग्लैंड की मदद की तब भी क्या आप लोग ऐसा ही करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
