For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुंबई ने जीता आईपीएल 10 का खिताब लेकिन दुखी हैं भज्जी, क्यों?

हरभजन सिंह का मानना है कि उन्हें आईपीएल 10 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए था।

नई दिल्ली। आईपीएल 10 का दंगल खत्म हो गया है और मुंबई इंडियंस ने इस बार का खिताब अपने नाम कर लिया है लेकिन फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस का हिस्सा देश के नामी खिलाड़ी और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह नहीं थे, जिस बात का मलाल उन्हें ताउम्र रहेगा।

भज्जी इस बात के लिए टीम मैनेजमेंट और टीम के कोच महेला जयवर्धने से काफी नाराज और दुखी हैं। उन्होंने अपना गम एक टीवी चैनल बात करते हुए प्रकट किया। हरभजन सिंह का मानना है कि उन्हें आईपीएल 10 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए था।

इकोनॉमी रेट 6.48 सबसे बेहतर

भज्जी ने कहा कि फाइनल मैच से पहले कैप्टन रोहित शर्मा ने कहा था कि मुंबई की ओर से आईपीएल में हरभजन की इकोनॉमी रेट 6.48 सबसे बेहतर है, ऐसे गेंदबाज को फाइनल मैच से बाहर रखने की रणनीति समझ से परे है।

हमारी टीम जीती तो ये हमारे लिए खुशी और गर्व का पल

हरभजन ने कहा कि जाहिर है मैं इस बात से काफी निराश था लेकिन मेरा और मेरी टीम का लक्ष्य केवल जीत था इसलिए जब हमारी टीम जीती तो ये हमारे लिए खुशी और गर्व का पल था।

मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने का हैरत अंगेज बयान

गौरतलब है कि आईपीएल 10 के फाइनल में मुंबई ने पुणे को 1 रन से पराजित करके इस साल का खिताब अपने नाम किया है। भज्जी को लीग मैचों से बाहर रखने पर कुछ वक्त पहले मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा था कि भज्जी को हमने टीम से बाहर नहीं किया था, हम एक नई रणनीति के साथ मैदान में उतर रहे हैं और हरभजन हमारी उस रणनीति में फिट नहीं बैठ रहे हैं इसलिए वो मैंच से बाहर हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+