For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन सिंह ने शेयर की 'मॉर्डन थाली', कहा-जल्दी ऑर्डर कर लो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले हरभजन सिंह आजकल निजी कारणोंं के चलते घर पर रहकर ही वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने इस साल यूएई में होने वाले आईपीएल में भाग नहीं लेने का फैसला करते हुए टूर्नामेंट से वापस ले लिया था। इस बीच वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और बीच-बीच में फैन्स के साथ फनी और मजेदार तस्वीरें शेयर करके फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं। हरभजन सिंह ने अपने ताजा पोस्ट में एक 'मॉडर्न थाली' का नाम लेते हुए एक ऐसी फोटो शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

उल्लेखनीय है कि इस थाली में उन सभी चीजों को शामिल किया गया है जो कि आज के समय में सबसे जरूरी लगती है, इनके बिना आपको अधूरापन महसूस होता है। हरभजन सिंह की ओर से शेयर की गई इस पोस्ट में मोबाइल फोन के लिये थाली में अलग स्पेस दिया गया है। इसका मतलब है कि आदमी खाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर सकता है और उसे रखने के लिये थाली में अलग से जगह भी दी गई है।

और पढ़ें: CPL 2020: पोलार्ड-सिमंस के दम पर नाइटराइडर्स ने जीता चौथा खिताब, हासिल किया बड़ा रिकॉर्ड

इस फोटो में एक फनी कैप्शन देते हुए हरभजन सिंह ने लिखा, 'मॉडर्न थाली, स्मार्टफोन के लिए स्पेस के साथ।'

गौरतलब है कि हाल ही में हरभजन सिंह ने यूएई में 19 सितंबर से आयोजित होने वाले आईपीएल से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया और इसके पीछे निजी कारण बताये। वहीं उनसे पहले टीम में उनके साथी सुरेश रैना भी निजी कारणों के चलते यूएई से वापस भारत लौट आये थे और इस सीजन अपनी अनुपल्बधता का ऐलान किया था।

और पढ़ें: IPL 2020: खिलाड़ियों से संपर्क कर सकते हैं मैच फिक्सर-सट्टेबाज, ACU ने बताया क्या है रोकने का प्लान

आपको बता दें कि हरभजन सिंह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान 150 विकेट लेने का कारनामा किया है। वह पिछले दो सत्रों से सीएसके के लिए खेल रहे हैं, जबकि उससे पहले मुंबई इंडियंस के लिये खेला करते थे। पिछले सीजन सीएसके की टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा था।

यहां पर देखें हरभजन सिंह की वायरल मॉर्डन थाली वाला ट्वीट

Story first published: Saturday, September 12, 2020, 18:27 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+