For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बिजली के बिल से परेशान हुए हरभजन सिंह, ट्वीट कर पूछा- पूरे मोहल्ले का है क्या

Harbhajan Singh को Electricity Bill ने दिया जोरदार झटका, Tweet कर कही ये बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सीनियर ऑफ स्पिनर गेंदबाज और फैन्स के बीच टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह मैदान पर अपनी दूसरा फेंकने के लिये जाने जाते रहे हैं। हरभजन अपनी फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा देते नजर आते थे लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि बिजली कंपनी ने उन्हें चकमा देकर बोल्ड कर दिया है। हरभजन सिंह ने खुद इसको लेकर सोशल मीडिया पर बिजली कंपनी को टैग करते हुए ट्वीट किया है। दरअसल मुंबई स्थित हरभजन के घर का बिजली बिल साधारण से 7 गुना ज्यादा आया है जिसके बाद हरभजन ने सोशल मीडिया पर बिजली के बिल के साथ ट्वीट किया है।

और पढ़ें: संन्यास पर धोनी के समर्थन में उतरे गौतम गंभीर, कहा- नहीं बनाना चाहये दबाव

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के बाद जबसे लॉकडाउन लगा है तब से मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बिजली उपभोक्ताओं की कंपनी को लेकर काफी शिकायतें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस बीच कई मशहूर हस्तियों ने अपने बिजली का बिल साझा किया है और मनमाना बिल भेजने के खिलाफ आवाज उठाई है। अब इस फेहरिस्त में हरभजन सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।

हरभजन ने अपने ट्वीट में हैरानी वाले तीन इमोजी बनाते हुए अडानी इलेक्ट्रीसिटी मुंबई को टैग करते हुए लिखा, 'इतना बिल पूरे मोहल्ले का लगा दिया क्या?' इसके बाद भज्जी ने इस बिजली कंपनी की ओर से आए बिल वाले मैसेज को पोस्ट करते हुए लिखा- 'नॉर्मल बिल से 7 टाइम (गुणा) ज्यादा??? वाह'

और पढ़ें: ENG vs WI: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

हरभजन सिंह की ओर से किये गये इस ट्वीट के अनुसार उनके मुंबई स्थित घर के बिजली का बिल 33,900 रुपये आया है जो कि साधारण से 7 गुणा ज्यादा है, इसका मतलब है कि हरभजन का मासिक बिजली बिल करीब 4500-5000 के बीच आता है।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे हरभजन सिंह जल्द ही यूएई में आयोजित होने वाली आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नजर आयेंगे।

Story first published: Monday, July 27, 2020, 15:41 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+