For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संन्यास पर धोनी के समर्थन में उतरे गौतम गंभीर, कहा- नहीं बनाना चाहये दबाव

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को अक्सर पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिये विवादित बयान देने के लिये जाना जाता है लेकिन शनिवार को उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर धोनी के फैन्स भी गंभीर के मुरीद हो गये हैं। गौतम गंभीर ने शनिवार को स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में शिरकत करते हुए कहा कि उनका मानना है कि किसी भी खिलाड़ी के खेलने की सीमा उसकी फिटनेस तय करती है न कि उसकी उम्र और अगर धोनी अभी भी फिट हैं और फॉर्म में हैं तो उन्हें अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते रहना चाहिये।

उल्लेखनीय है कि धोनी ने पिछले साल सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेला है, हालांकि आईपीएल के लिये लगे ट्रेनिंग कैम्प में वह मेहनत करते नजर आये थे।

और पढ़ें: ENG vs WI: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

गंभीर ने शो पर कहा,'उम्र तो एक आंकड़ा है। अगर आप अच्छे फॉर्म में हैं और गेंद को बखूबी पीट रहे हैं तो खेलते रहने में कोई ऐतराज नहीं। एम एस धोनी अच्छे फार्म में हैं और अपने खेल का मजा ले रहे हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह अभी भी देश के लिये मैच जीत सकते हैं खासकर छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करके तो उन्हें लगातार खेलना चाहिये। उनसे कोई संन्यास के लिये जबरदस्ती नहीं कर सकता।'

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाला टी20 विश्व कप फिलहाल टल गया है और अब उसकी जगह आईपीएल 2020 को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित कराने का प्लान है।

और पढ़ें: आईपीएल में खिलाड़ियों को भेजने को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बयान, जानें क्या कहा

उन्होंने कहा, 'एम एस धोनी जैसे खिलाड़ियों पर उम्र को लेकर कई विशेषज्ञ दबाव बना सकते हैं लेकिन यह व्यक्तिगत फैसला होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आईपीएल कहां हो रहा है। यदि यूएई में हो रहा है तो कोई भी प्रारूप खेलने के लिये वह बेहतरीन जगह है। इससे लोगों का मूड भी बदलेगा। इसलिये यह आईपीएल बाकी तमाम आईपीएल से बड़ा है क्योंकि मुझे लगता है कि यह देश के लिये है।'

गौरतलब है कि आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने साफ किया है कि इस बार इस लीग का आयोजन 19 सितंबर से किया जायेगा जिसका फाइनल 8 नवंबर को यूएई में ही खेला जायेगा।

और पढ़ें: ENG vs WI: केमार रोच ने मिटाया वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सूखा, तोड़ा गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि अगर आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से होती है तो यह पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी का दिन भी हो सकता है। फिलहाल इस लीग को लेकर कोई आधिकारिक शेड्यूल तो नहीं आया है लेकिन इसे इन्हीं तारीख के बीच आयोजित कराने की बात की जा रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ही होगा जिसमें सभी की नजर धोनी की बल्लेबाजी पर होंगी।

Story first published: Sunday, July 26, 2020, 14:52 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+