For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस को लेकर हरभजन ने चीन को लताड़ा, कहा- शुरु से ही रच रहे थे साजिश

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों जैसे वक्त ठहर गया हो और सारे देश लॉकडाउन में चले गये हैं। चीन से फैली इस महामारी के चलते दुनिया भर में अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चीनी मीडिया ने गुरुवार को साफ किया कि वुहान शहर से शुरु हुए इस वायरस का संक्रमण अब चीन से लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया है और फिलहाल कोई नया केस नहीं आया है। चीन से फैले इस वायरस के चलते लाखों लोगों के चलते लॉकडाउन में रहने को मजबूर हुए लोगों में से एक भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने इस खबर को देखने के बाद अपने ट्विंटर हैंडल के जरिये गुस्सा जाहिर किया है और चीन को लताड़ा है।

चीन को लताड़ते हुए हरभजन ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर शायद शुरु से ही इनका यही प्लान था। दुनिया भर में महामारी फैलाओ और फिर उनकी मजबूरी का फायदा उठाओ।

और पढ़ें: 'सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी लिख देते हैं खिलाड़ी’, माइकल होल्डिंग ने बेन स्टोक्स को लताड़ा

हरभजन ने लिखा,' चीन का शुरु से ही शायद यही प्लान था, दुनिया भर में कोरोना को फैला दो और फिर सभी देशों की अर्थव्यव्स्था घुटनों पर ला दो। इसके बाद दुनिया भर के लिये मास्क, पीपीई किट बनाकर अपनी अर्थव्यव्स्था को मजबूत करो।'

गौरतलब है कि अमेरिका, रूस, इटली और ब्रिटेन जैसे बड़े-बड़े देश कोरोना वायरस के सामने लाचार नजर आ रहे हैं। इस महामारी के चलते अब तक सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में मारे गये हैं, वहीं भारत में भी इसके संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 66 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत में 2 महीने से ज्यादा समय से लॉकडाउन जारी है।

और पढ़ें: आरपी सिंह को याद आया 11 साल पुराना किस्सा, जब छोटी सी बात पर गुस्सा हो गये थे गिलक्रिस्ट

आपको बता दें कि हरभजन से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कोरोना वायरस को लेकर चीन पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और उनके खान-पान के तरीकों पर सवाल उठाया था।

उन्होंने कहा था,'आपको चमगादड़ को खाने या उसका खून और पेशाब पीने की क्या जरूरत है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में यह वायरस फैल गया। मैं चीनी लोगों की बात कर रहा हूं। उन्होंने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाल दिया है। मुझे समझ नहीं आता कि आप चमगादड़, कुत्ते और बिल्ली को कैसे खा सकते हैं. मुझे सच में बहुत गुस्सा आ रहा है।'

देखें ट्वीट:

Story first published: Saturday, May 30, 2020, 15:01 [IST]
Other articles published on May 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+