For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के चयन पर भड़के हरभजन सिंह बोले, ये तो कमाल कर दिया

क्रिकेटर हभजन सिंह ने टीम के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि करुण नायर कहां है? जिस खिलाड़ी ने तिहरा शतक बनाया, उसको टीम में जगह देना चयनकर्ताओं ने जरूरी नहीं समझा गया।

By Rizwan

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम को लेकर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सवाल उठाए हैं। हरभजन सिंह ने ट्वीट कर काफी सख्त लहजे में टीम के चयन की आलोचना की। शनिवार सुबह एक ट्वीट में भज्जी ने लिखा, "करुण नायर कहां है? उसने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी बनाई थी लेकिन वनडे टीम की तो छोड़िए वो तो इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैचों में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। वाह ये कमाल है।" हरभजन सिंह ने हालांकि कुछ देर बाद अपने अकाउंट से ये ट्वीट हटा दिया।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद चनयकर्ताओं ने विराट कोहली की कप्तानी में शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। इस टीम में हाल ही में इंग्लैंड के साथ खत्म हुई टेस्ट सीरीज में नाबाद तिहरा शतक जमाकर सुर्खियों में आए बल्लेबाज करुण नायर को जगह नहीं मिली है। इसको लेकर हरभजन ने सवाल उठाए हैं। हरभजन ने ट्वीट कर इस पर सवाल उठाए हैं। टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने बाद में ये ट्वीट हटा लिया लेकिन तक तक इस ट्वीट को काफी बार रीट्वीट किया जा चुका था।

15 जनवरी को शुरू हो रही सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम भारत 'ए' के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी। जिसमें एक मैच में दोनी जबकि दूसरे में अजिंक्य रहाणे कप्तान होंगे। टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई है। जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी टीम में खेंलेंगे। टीम इंडिया के चयन पर सवाल उठाने वाले हरभजन सिंह काफी समय से टीम से बाहर हैं। भारत 103 टेस्ट खेल चुके हरभजन सिंह ने भारत की तरफ से आखिरी टेस्ट अगस्त 2015 में श्रीलंका में खेला था, जबकि उन्होंने 25 अक्टूबर 2015 के बाद से भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है।
पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ विराट बने टीम इंडिया के कप्तान, युवराज की वापसी

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+